Hometrendingराजस्‍थान में शुरू होने वाला है मानसून का अंतिम दौर, 2 से...

राजस्‍थान में शुरू होने वाला है मानसून का अंतिम दौर, 2 से 7 सितम्‍बर तक बारिश का अलर्ट जारी

AdAdAdAdAdAdAdAdAd

जयपुर Abhayindia.com राजस्‍थान में मानसून का अंतिम दौर शुरू होने वाला है। मौसम विभाग के अनुसार, 2 व 3 सितम्‍बर को प्रदेश के भरतपुर और जयपुर संभाग के कुछ भागों में बारिश की संभावना है। वहीं,  4 सितंबर से 7 सितंबर के दौरान भरतपुर, कोटा, जयपुर, अजमेर और उदयपुर संभाग में बारिश की संभावना है।

विभाग के अनुसार, पश्चिमी राजस्थान के जोधपुर, बीकानेर संभाग के अधिकांश भागों में आगामी दिनों में कमजोर मानसून परिस्थितियां जारी रहने की संभावना है। हालांकि, 4 से 6 सितंबर के दौरान बीकानेर संभाग व शेखावाटी क्षेत्र के कुछ भागों में हल्की मध्यम बारिश होने की संभावना है। 8 सितंबर से राज्य के अधिकांश भागों में फिर बारिश की गतिविधियों में कमी होने की प्रबल संभावना है।

विभाग के अनुसार, पूर्वी राजस्थान के कुछ भागों में बारिश की गतिविधियों में बढ़ोतरी होने की संभावना है। आईएमडी के फोरकास्ट के अनुसार, वेल मार्क लो प्रेशर एरिया (WML) उत्तर-पश्चिमी बंगाल की खाड़ी और आसपास के लगे पश्चिम बंगाल, उड़ीसा तट पर बना हुआ है। इसके आगामी 48 घंटों में धीरे-धीरे उत्तरी उड़ीसा व झारखंड की ओर आगे बढ़ने की संभावना है।

AdAdAdAdAd
- Advertisment -

Most Popular