बीकानेर Abhayindia.com बीकानेर में नगर निगम चुनाव 2026 को लेकर चौंकाने वाली खबर सामने आई है। निगम के वार्ड नंबर 69 से भाजपा प्रत्याशी लीला गहलोत की बिना चुनाव लड़े ही जीत हो गई है।
बताया जा रहा है कि इस वार्ड में इनके सामने आरएलपी की प्रत्याशी के तौर पर पर्चा भरने वाली ममता सांसी को आरएलपी का सिंबल नहीं मिला। जिसके चलते उनका पर्चा खारिज हो गया। हालांकि, कांग्रेस की जारी सूची में ममता सांसी का नाम था, किन्तु ममता ने पर्चे में आरएलपी का उम्मीदवार दर्ज कर दिया था। जिसके कारण उनका नामांकन रद्द कर दिया गया। इस प्रकार इस जीत के साथ भाजपा का खाता खुल गया। आपको बता दें कि लीला गहलोत पूर्व पार्षद अनूप गहलोत की धर्मपत्नी हैं। भाजपा नेता रविशेखर मेघवाल ने सोशल मीडिया पर यह सूचना साझा करते हुए प्रत्याशी व कार्यकर्ताओं को बधाई दी है।
















