HometrendingRajasthan Weather : बादलों की आवाजाही से बदलेगा मौसम का मिजाज, तापमान...

Rajasthan Weather : बादलों की आवाजाही से बदलेगा मौसम का मिजाज, तापमान में रहेगा उतार-चढ़ाव का दौर

AdAdAdAdAdAdAdAdAd

जयपुर Abhayindia.com राजस्‍थान में मौसम के मिजाज में कुछ बदलाव आने वाला है। मौसम विभाग की ओर से एक सप्‍ताह का पूर्वानुमान जारी किया गया है। इसके अनुसार, प्रदेश के अधिकांश हिस्‍सों में बादलों के छाने से अधिकतम और न्‍यूनतम तापमान में उतार-चढ़ाव का दौर रहेगा।

विभाग के अनुसार, 13 से 15 दिसंबर तक मौसम शुष्क और अधिकतर साफ रहेगा। कई जिलों में हल्के बादल दिख सकते हैं। इस दौरान न्यूनतम तापमान सामान्य के आसपास या थोड़ा ऊपर रहेगा। सुबह और रात की ठंड जारी रहेगी। इसी तरह 16 से 17 दिसंबर तक वातावरण में शुष्कता बनी रहेगी। सुबह हल्की धुंध/कोहरा छा सकता है। दिन का तापमान सामान्य रहेगा लेकिन हवा में ठंडक महसूस होगी। वहीं, 18 से 20 दिसंबर नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने की संभावना है। इससे बादल छाए रहेंगे और ठंड की तीव्रता में हल्की वृद्धि होगी।

AdAdAdAdAd
- Advertisment -

Most Popular