Hometrendingपटवार सीधी भर्ती परीक्षा : दस्तावेज सत्यापन के कार्यक्रम में संशोधन, अब...

पटवार सीधी भर्ती परीक्षा : दस्तावेज सत्यापन के कार्यक्रम में संशोधन, अब 15 के बजाय 14 तक ही पूरा होगा कार्य

AdAdAdAdAdAdAd

जयपुर Abhayindia.com अजमेर के आरआरटीआई में चल रहे पटवार परीक्षा 2025 के सफल अभ्यर्थियों के दस्तावेजों का सत्यापन कार्यक्रम अब 15 के बजाय 14 दिसंबर तक ही पूरा कर लिया जाएगा।

राजस्व मंडल उपनिबंधक रवींद्र कुमार ने संशोधित कार्यक्रम की जानकारी देते हुए बताया कि जिन 574 अभ्यर्थियों को दस्तावेज सत्यापन के लिए 15 दिसंबर को बुलाया गया था अब उनमें से 287 को 13 दिसंबर को तथा 287 अभ्यर्थियों को 14 दिसंबर को ही आकर अपने दस्तावेज सत्यापित कराने होंगे। शेष तिथियों पर बुलाए गए अभ्यर्थी पूर्व निर्धारित कार्यक्रमानुसार ही उपस्थित होंगे।

AdAdAdAd
- Advertisment -

Most Popular