Hometrendingबीकानेर में पहली बार अंतरराष्ट्रीय मशीनों से नि:शुल्‍क फिजियोथेरेपी जांच, सुपर स्पेशलिस्ट...

बीकानेर में पहली बार अंतरराष्ट्रीय मशीनों से नि:शुल्‍क फिजियोथेरेपी जांच, सुपर स्पेशलिस्ट डॉ. आदित्य कांत व्यास देंगे सेवाएं

AdAdAdAdAdAdAdAdAd

बीकानेर Abhayindia.com बीकानेर शहर में स्वास्थ्य के क्षेत्र में एक शानदार पहल होने जा रही है। पंडित बद्री प्रसाद व्यास मेमोरियल ट्रस्ट की ओर से बीकानेर में पहली बार अंतरराष्ट्रीय मानक की अत्याधुनिक मशीनों द्वारा निःशुल्क फिजियोथेरेपी जांच एवं उपचार शिविर का आयोजन किया जा रहा है। यह शिविर 30 अगस्‍त को व्यास एडवोकेट लॉ चैम्बर्स, जस्सूसर गेट के बाहर लगाया जा रहा है।

ट्रस्ट का उद्देश्य है – “अपने शरीर को नई ऊर्जा दें, अपनी गति को पुनः प्राप्त करें और बेहतर जीवन की ओर कदम बढ़ाएं।” इस शिविर में प्रशिक्षित विशेषज्ञ द्वारा मरीजों की जांच की जाएगी। शिविर में आयोजक एवं सुपर हेल्थ हॉस्पिटल, बेंगलुरु से संबद्ध विशेषज्ञ डॉ. आदित्य कांत व्यास (PT) अपनी सेवाएं देंगे।

शिविर में ये मिलेगी सुविधाएं...

– अंतरराष्ट्रीय मानक की मशीनों से सटीक मूल्यांकन
– पीठ दर्द, घुटने व कंधे के पुराने दर्द में विशेष उपचार
– सर्जरी के बाद मूवमेंट बहाल करने में मदद
– वरिष्ठ नागरिकों के लिए गति एवं संतुलन मूल्यांकन
– दर्द प्रबंधन कार्यक्रम

निःशुल्क परामर्श : सभी के लिए खुला, पंजीकरण स्थल पर ही किया जाएगा। संपर्क/अपॉइंटमेंट : 80792 73727, 98293 00833, व्यास फिजियोथेरेपी क्लिनिक परिवार ने शहरवासियों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर इस स्वर्णिम अवसर का लाभ उठाने की अपील की है।

AdAdAdAdAd
- Advertisment -

Most Popular