Saturday, June 6, 2026
Hometrendingराजस्‍थान में ‘प्लास्टिक नहीं, जूट सही‘ अभियान, राज्‍यपाल ने की शुरुआत

राजस्‍थान में ‘प्लास्टिक नहीं, जूट सही‘ अभियान, राज्‍यपाल ने की शुरुआत

AdAdAdAdAdAdAdAdAdAd

जयपुर Abhayindia.com राज्यपाल कलराज मिश्र ने बुधवार को राजभवन से दैनिक भास्कर के ‘प्लास्टिक नहीं, जूट सही‘ अभियान की शुरुआत की। उन्होंने दैनिक भास्कर को कैरी बैग की जगह जूट बैग के इस्तेमाल के प्रति जागरूक करने के लिए चलाए जाने वाले इस अभियान के लिए शुभकामनाएं दी तथा कहा कि यह महत्वपूर्ण पहल है।

मिश्र ने इस दौरान विद्यालय के बच्चों को जूट बैग प्रदान कर इस अभियान में सभी की भागीदारी का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि प्लास्टिक के स्थान पर जूट का प्रयोग रचनात्मक सोच है। इस पहल को सभी आगे बढ़ाएं। प्लास्टिक समाज के लिए बहुत खतरनाक है।

राज्यपाल मिश्र ने कहा कि सिंगल यूज प्लास्टिक पर रोक के अंतर्गत अपने शहर को प्लास्टिक मुक्त करने में सब मिलकर सहयोग करें। उन्होंने इस अभियान की सराहना की तथा कहा कि सभी के समन्वित प्रयासों से प्लास्टिक मुक्त समाज के साथ पर्यावरण संरक्षण और हम पारिस्थितिकी संतुलन स्थापित कर सकेंगे।

उन्होंने तेजी से हो रहे जलवायु परिवर्तन और बढ़ते प्रदूषण पर चिंता जताते हुए कहा कि अधिकाधिक पौधे लगाने के साथ इस तरह के रचनात्मक अभियान ही मानव भविष्य के लिए महत्वपूर्ण हैं। दैनिक भास्कर के राष्ट्रीय संपादक एल. पी. पंत ने आरंभ में राज्यपाल मिश्र को ‘प्लास्टिक नहीं,जूट सही‘ अभियान के बारे में विस्तार से जानकारी दी।

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!