Hometrendingवर्ष 2001 से लंबित डीपीसी संपन्न, 111 पशुपरिचरों को पशुधन परिचर पद पर क्रमोन्नति

वर्ष 2001 से लंबित डीपीसी संपन्न, 111 पशुपरिचरों को पशुधन परिचर पद पर क्रमोन्नति

AdAdAdAdAdAdAdAd

जयपुर Abhayindia.com पशुपालन विभाग में पशु परिचरों की पदोन्नति से संबंधित वर्ष 2001 से लंबित विभागीय पदोन्नति समिति (डीपीसी) की कार्यवाही गुरुवार को पूर्ण कर दी गई है। लंबे समय से लंबित इस प्रक्रिया के पूरा होने से 111 पशु परिचरों को पदोन्नति का लाभ मिल सकेगा। डीपीसी के माध्यम से पशुपरिचर पद पर कार्यरत इन सभी कार्मिकों को पशुधन परिचर पद पर पदोन्नत किया गया है। इससे कार्मिकों में उत्साह का माहौल है तथा उनकी वर्षों से लंबित पदोन्नति की अपेक्षा पूरी हुई है।

इस संबंध में निदेशक पशुपालन डॉ सुरेश चंद मीणा ने बताया कि वर्ष 2001 से लंबित डीपीसी की प्रक्रिया पूर्ण होना विभाग के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है। लंबे समय से पदोन्नति की प्रतीक्षा कर रहे पशुपरिचरों को अब पशुधन परिचर पद पर क्रमोन्नति का लाभ प्राप्त होगा। इससे संबंधित कार्मिकों का मनोबल बढ़ेगा और वे और अधिक उत्साह एवं जिम्मेदारी के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन कर सकेंगे। उन्होंने पदोन्नत सभी कार्मिकों को बधाई देते हुए निष्ठा और ईमानदारी से अपने कर्तव्य निर्वहन की अपील की।

उन्होंने कहा कि विभाग कार्मिकों के सेवा संबंधी प्रकरणों के समयबद्ध निस्तारण के लिए प्रतिबद्ध है। लंबित डीपीसी को नियमानुसार पूर्ण करने के लिए अधिकारियों एवं कार्मिकों द्वारा किए गए समन्वित प्रयास सराहनीय हैं। हमारा प्रयास रहेगा कि भविष्य में भी पदोन्नति सहित कार्मिकों से जुड़े प्रकरणों का नियमानुसार शीघ्र निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। उल्लेखनीय है कि विभाग द्वारा लंबित पदोन्नति प्रकरणों के शीघ्र निस्तारण तथा कार्मिकों को नियमानुसार समयबद्ध लाभ प्रदान करने की दिशा में निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। डीपीसी संपन्न होने से विभागीय कार्यप्रणाली को और अधिक प्रभावी बनाने के साथ-साथ कार्मिकों के मनोबल में भी वृद्धि होगी।

AdAdAdAd
- Advertisment -

Most Popular