Friday, June 19, 2026
Hometrendingबीकानेर शहर के दो थाना क्षेत्र में निषेधाज्ञा आदेश जारी

बीकानेर शहर के दो थाना क्षेत्र में निषेधाज्ञा आदेश जारी

AdAdAdAdAdAdAdAdAd

बीकानेर abhayindia.com  अतिरिक्त जिला मजिस्ट्रेट सुनीता चैधरी ने बुधवार को कोरोनावायरस संक्रमण के प्रसार को रोकने के लिए कोटगेट थाना अंतर्गत बड़ी जसोलाई क्षेत्र में मोहन जी पंतग वाले के मकान से मकान पूनमंचद, गली नम्बर 09, रामदेव मंदिर के पास तक के क्षेत्र में तथा थाना जेएनवी अंतर्गत मयूर विहार काॅलोनी के राधा माधव टेण्ट हाऊस के पास के क्षेत्र में, पूर्व दिशा में बंद मकान चैधरी से दक्षिण दिशा में मकान मंगलसिंह तक, पश्चिम दिशा में टाक विला से दक्षिण दिशा में मकान राजाराम तक, उत्तर दिशा में बाड़ा राजाराम से मकान गजेन्द्र सिंह मीणा तक, पूर्व दिशा में मकान गजेन्द्र सिंह मीणा से बंद मकान चैधरी तक के क्षेत्र  निवासरत नागरिकों के स्वास्थ्य की सुरक्षा एवं लोक प्रशान्ति बनाये रखने की दृष्टि से दण्ड प्रक्रिया संहिता, १९७३ की धारा 144 के अंतर्गत तत्काल प्रभाव से निषेधाज्ञा लागू की है।

उन्होंने बताया कि इन आदेशों की पालना नहीं करने वाले संबंधित व्यक्तियों के विरुद्ध भारतीय दण्ड संहिता की धारा 188, 269, 270 एवं राजस्थान महामारी अध्यादेश, 2020 एवं आपदा प्रबन्धन अधिनियम, 2005 के प्रावधानों के तहत कार्यवाही की जाएगी। निषेधाज्ञा अगले आदेश तक प्रभाव में रहेगी।

पाठकों के विश्‍वास के बूते “अभय इंडिया” का 9वें साल में हुआ प्रवेश

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!