Friday, April 24, 2026
Hometrendingथार मरुस्‍थल के द्वार में कस्‍वां परिवार का दबदबा रहेगा या रफीक...

थार मरुस्‍थल के द्वार में कस्‍वां परिवार का दबदबा रहेगा या रफीक करेंगे चमत्‍कार…?

AdAdAdAdAdAdAd

चूरू abhayindia.com थार मरुस्थल का द्वार कही जाने वाली चूरू संसदीय सीट पर राजनीतिक रस्‍साकसी तेज हो गई है। यहां बीजेपी ने इस बार फिर राहुल कस्वां को अपना प्रत्‍याशी बनाया है, वहीं कांग्रेस ने रफीक मंडेलिया को मैदान में उतारा है। राहुल कस्‍वां 2014 में हुए लोकसभा चुनाव में पहली बार सांसद चुने गए।

आपको बता दें कि चूरू संसदीय क्षेत्र बीजेपी का किला है। 1977 से हुए 11 चुनावों में बीजेपी ने 5 बार तो कांग्रेस ने केवल 3 बार यहां से जीत दर्ज की है। पिछले 4 चुनाव यानी साल 1999 से यहां भाजपा ने लगातार जीत दर्ज की है। 1999 से यहां एक ही परिवार का कब्जा रहा है। साल1999 से तीन बार राम सिंह कस्वां तो पिछले चुनाव में उनके बेटे राहुल कस्वां ने यहां से जीत दर्ज की। भारतीय लोक दल, जनता पार्टी और जनता दल ने यहां से एक-एक बार जीत दर्ज की है। दौलत राम सारण भी यहां से 3 बार चुनाव जीते हैं। कांग्रेस के नरेंद्र बुढानिया ने यहां से लगातार 2 बार जीत दर्ज की है।

1977 में बनी यह सीट

चूरू संसदीय सीट का स्वतंत्र रूप से गठन 1977 में हुआ था। उस चुनाव में यहां पर भारतीय लोकदल के दौलतराम सारण यहां से सांसद चुने गए थे। साल 1980 के चुनाव में भी दौलतराम यहां से सांसद चुने गए, लेकिन जनता पार्टी सेकुलर के टिकट पर।

2 जिलों के क्षेत्र शामिल

चूरू लोकसभा क्षेत्र राजस्थान के चूरू और हनुमानगढ़ जिले के कुछ हिस्सों को मिलाकर बना है। इसमें 8 विधानसभा सीटें आती हैं, जिसमें चूरू जिले की छह -सादुलपुर, तारानगर, सुजानगढ़, सरदारशहर, चूरू, रतनगढ़ और हनुमानगढ़ जिले की 2 सीट-नोहर और भादरा शामिल हैं। गत विधानसभा चुनाव में चूरू जिले की 4 सीटों पर कांग्रेस और 2 सीटों पर भाजपा का कब्जा है। हनुमानगढ़ की नोहर सीट कांग्रेस और भादरा सीट सीपीएम के पास है।

वर्ष  जीते प्रत्‍याशी हारे प्रत्‍याशी

2014    2014 राहुल कस्वां बीजेपी अभिनेष महर्षि बसपा

2009    राम सिंह कस्वां बीजेपी      रफीक मंडेलिया

2004    राम सिंह कस्वां बीजेपी    बलराम जाखड़ कांग्रेस

1999    राम सिंह कस्वां बीजेपी      नरेंद्र बुढानिया कांग्रेस

1998    नरेंद्र बुढानिया कांग्रेस        रामसिंह भाजपा

1996    नरेंद्र बुढानिया कांग्रेस        रामसिंह भाजपा

1991    रामसिंह बीजेपी              जय सिंह राठौड़ कांग्रेस

1989    दौलत राम सारन जनता दल           नरेंद्र बुढानिया कांग्रेस

1984    मोहर सिंह कांग्रेस                 दौलत राम लोकदल

1980    दौलत राम सारण जनता पाटी (एस) अलाम अली खान जनता पार्टी

1977    दौलत राम भारतीय लोक दल          मोहम्मद उस्मान कांग्रेस

By-Suresh Bora

…ऐसे होती है सरकारी पैसों की बर्बादी, बिना कनेक्‍शन बना रहे सड़क, सिस्‍टम बेखबर!

हाईकोर्ट ने अभिभावकों को दी बड़ी राहत, निजी स्‍कूल नहीं लेंगे बढ़ी हुई फीस, 15 को…

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!