









रावलामंडी Abhayindia.com पश्चिम बंगाल में भारतीय जनता पार्टी की जीत के बाद पहली बार रावला पहुंचे पूर्व विधायक पवन दुग्गल, भाजपा ओबीसी मोर्चा के प्रदेश प्रवक्ता महावीर सिंह चारण का कार्यकताओं ने उत्साहपूर्वक स्वागत किया। ट्रक यूनियन परिसर में आयोजित कार्यक्रम के दौरान कार्यकताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया तथा पार्टी की जीत को जनता के विश्वास की विजय बताया। प्रदेश प्रवक्ता महावीर सिंह चारण का साफा पहनाकर और माल्यार्पण कर स्वागत किया गया। पूर्व विधायक पवन दुग्गल ने कहा कि भाजपा की नीतियों और नेतृत्व पर जनता का भरोसा लगातार मजबूत हो रहा है, जिसका परिणाम विभिन्न राज्यों में पार्टी को मिल रही सफलता के रूप में सामने आ रहा है।
कार्यक्रम में प्रेम मंडा अनूप सिंह रामगढ़िया, ट्रक यूनियन प्रशासक दिनेश सोनी, नाथू सिंह, विष्णु भांभू, पृथ्वीराज बुडिया, फुसाराम भाई, संजय टांटिया, अकबर खान तथा बिकर सिंह गिल सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे। वक्ताओं ने कहा कि भाजपा की विकासवादी सोच, सुशासन और जनकल्याणकारी योजनाओं के कारण देशभर में पार्टी का जनाधार बढ़ रहा है। उन्होंने कार्यकताओं से संगठन को और मजबूत बनाने तथा आमजन तक सरकार की योजनाओं का लाभ पहुंचाने का आह्वान किया। ट्रक यूनियन परिसर में देर तक जश्न का माहौल बना रहा और भाजपा समर्थकों ने विजय के नारे लगाकर उत्साह प्रकट किया।


