









बीकानेर Abhayindia.com शिक्षा विभागीय कर्मचारी संघ राजस्थान बीकानेर के प्रदेशाध्यक्ष कमल नारायण आचार्य द्वारा दो सम्बन्धित ज्ञापन-सहायक कर्मचारी से कनिष्ठ सहायक, कनिष्ठ सहायक से वरिष्ठ सहायक, वरिष्ठ सहायक से सहायक प्रशा. अधिकारी, सहा. प्रशा. अधिकारी से अति. प्रशा. अधिकारी की हुई डीपीसी को ऑनलाईन काउंसलिंग से पदस्थापन कराने एवं जयपुर व बीकानेर संभाग की कनिष्ठ सहायक से वरिष्ठ सहायक की डीपीसी करवाने के क्रम में निदेशक ने विस्तृत वार्ता के लिए बुलाया गया। इसके अतिरिक्त दूसरे ज्ञापन में मंत्रालयिक अधिकारी एवं कर्मचारियों के दूर दराज क्षेत्रों में स्थानान्तरण करने के सम्बन्ध में ज्ञापन निदेशक को सौंपकर विस्तृत वार्ता की गई, जिसमें निवेदन कर कहा गया कि संस्थापक अधिकारी तक पहुंचते हुए व्यक्ति रिटायरमेंट के नजदीक होता है इस उम्र में 300 से 700 किलोमीटर दूर लग गया जा रहा है। निदेशक महोदय द्वारा सकारात्मकता से दोनों ज्ञापनों पर तत्काल कार्यवाही करने का आश्वासन दिया गया।
ज्ञापन में पुरजोर निवेदन किया गया कि दोनों ज्ञापनों पर तुरन्त कार्यवाही की जाये ताकि मंत्रालयिक कर्मचारियों व अधिकारियों को आर्थिक लाभ के साथ-साथ पदौन्नति का नुकसान ना हो और पदौन्नति के पदस्थापन आनलाईन काउंसलिंग से करवाया जाए। इस सम्बन्ध में प्रदेशाध्यक्ष कमल नारायण आचार्य और प्रदेश कोषाध्यक्ष नवरत्न जोशी ने निदेशक को ज्ञापन देकर आभार व्यक्त किया।


