Hometrendingगायत्री पाठशाला में 30 वर्षों से कराया जा रहा है वैदिक परंपरा...

गायत्री पाठशाला में 30 वर्षों से कराया जा रहा है वैदिक परंपरा का ज्ञान

AdAdAdAdAdAdAd

बीकानेर Abhayindia.com मोहता रसायन शाला व ट्रस्ट की ओर से पिछले 30 वर्षों से लगातार गायत्री पाठशाला का संचालन किया जा रहा है। इस पाठशाला में विप्र बालकों को गायत्री, रुद्री, गोपाल सहस्त्रनाम, सांगोपांग पद्धति का अध्ययन कराया जाता है। श्रीसुन्दर लाल जी संस्थान द्वारा 21 दिनों के लिये वैदिक आयोजन संध्या रुद्र पाठ गोपाल स्त्रोत आदि सीखाये जा रहे हैं।

पाठशाला में आचार्य बलदेव, अशोक ओझा के सान्निध्य में सुशील, गौरी शंकर, महेश ओझा ने विप्र बालकों को वेद पढ़ाये। इस दौरान डॉ. बुलाकी दास कल्‍ला, कमल कल्‍ला, अशोक बिस्‍सा ने आधुनिक समय में वैदिक परम्परा के महत्व को बताया। इस अवसर पर सभी नये पुराने शिष्यों ने अपने विचारों से गुरु परंपरा के आदर्श व महत्त्व को व्यक्त किया तथा जितेन्द्र ओझा, गणेश छंगाणी  ने सभी का धन्यवाद किया।

AdAdAdAd
- Advertisment -

Most Popular