Hometrendingबिन्नाणी चौक में श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन शुरू, कलश यात्रा निकाली

बिन्नाणी चौक में श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन शुरू, कलश यात्रा निकाली

AdAdAdAdAdAd

बीकानेर Abhayindia.com पुरुषोतम मास के पावन अवसर पर शहर में श्रीमद भागवत कथाओ का दौर चल रहा है। इसी क्रम में बिन्नाणी चौक स्थित सेला महाराज की दुकान के पास सोमवार को स्‍वर्गीय ब्रजरतन छंगाणी [गैरी महाराज] व उनकी धर्म पत्नी स्व. रतन देवी छंगाणी की याद में श्रीमद भागवत कथा के आयोजन का भव्‍य शुभारंभ हुआ।

आयोजक प्रहलाद, श्याम सुन्दर, जेपी, भैरूरतन छंगाणी ने बताया कि कथा के आयोजन से पहले तेलीवाडा रोड विजय भैरू मन्दिर से कलश यात्रा निकाली गई। यात्रा में बड़ी संख्‍या में महिला श्रद्धालुओं ने भाग लिया। इस दौरान माहौल भक्तिमय हो गया। भागवत कथा का वाचन पंडित संजय भारद्वाज द्वारा किया जा रहा है।

AdAdAdAd
- Advertisment -

Most Popular