Hometrendingराजस्‍थान में नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय, आज व कल आंधी-बारिश का अलर्ट

राजस्‍थान में नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय, आज व कल आंधी-बारिश का अलर्ट

AdAdAdAdAdAdAdAdAd

जयपुर Abhayindia.com राजस्‍थान में नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से मौसम के मिजाज में बदलाव आने वाला है। मौसम विभाग के अनुसार, विक्षोभ सक्रिय होने से 3 व 4 जून को पुनः बीकानेर, जयपुर, जोधपुर, भरतपुर, अजमेर, उदयपुर, कोटा जिलों और आसपास के कुछ जिलों में तेज आंधी बारिश की गतिविधियों में बढ़ोतरी होने की प्रबल संभावना है। इस दौरान कहीं-कहीं तेज अंधड़ (हवा की गति 60-70 किमी/घंटे) के साथ मध्यम से तेज बारिश होने की संभावना है।

विभाग के अनुसार, आंधी-बारिश के प्रभाव से आगामी एक सप्ताह अधिकांश भागों में अधिकतम तापमान 43 डिग्री से नीचे दर्ज होने व हीटवेव से राहत बने रहने की प्रबल संभावना है। विभाग के अनुसार, बीते चौबीस घंटे के दौरान प्रदेश में आंधी-बारिश के चलते दिन और रात के तापमान में छह डिग्री तक की गिरावट दर्ज हुई है।

विभाग के अनुसार, दक्षिण-पश्चिम मानसून 4 जून को केरल तट से टकराएगा, इससे पहले 23 मई को इसके केरल तट से टकराने की संभावना थी लेकिन हवा की वजह से ये अटक गया था। मौसम विभाग ने अब मंगलवार 4 जून को मानसून केरल पहुंचने की संभावना जताई है। इससे पहले केरल समेत तटीय राज्य तमिलनाडु, पुदुचेरी सहित अन्य हिस्सों में प्री-मानसून की भारी बारिश हो रही है।

AdAdAdAdAd
- Advertisment -

Most Popular