Wednesday, June 24, 2026
Hometrendingअस्पतालों में दवा एवं जांचों की हो प्रभावी मॉनिटरिंग, आरजीएचएस का दुरूपयोग...

अस्पतालों में दवा एवं जांचों की हो प्रभावी मॉनिटरिंग, आरजीएचएस का दुरूपयोग करने वालों पर होगी सख्त कार्यवाही : भजनलाल

AdAdAdAdAdAdAdAdAdAd

जयपुर Abhayindia.com मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि राज्य सरकार आमजन को बेहतर और त्वरित स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध करवा रही है तथा विभागीय योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन भी सुनिश्चित किया जा रहा है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि अस्पतालों में दवा एवं जांचों की नियमित मॉनिटरिंग की जाए। साथ ही, उन्होंने 108 एंबुलेंस, 104 जननी एक्सप्रेस तथा ममता एक्सप्रेस सेवाओं के सुगम्य संचालन के संबंध में भी दिशा-निर्देश दिए। शर्मा रविवार को मुख्यमंत्री निवास पर चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। उन्होंने विभाग की योजनाओं में अनियमितता एवं दुरूपयोग के विरूद्ध कठोरतम दण्डात्मक कार्यवाही करने के निर्देश दिए।

मुख्यमंत्री ने राजकीय विद्यालयों में चलाए जा रहे नेत्र जांच शिविरों की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को निर्देश दिए कि संभागवार इन शिविरों का आयोजन किया जाए तथा जरूरतमंद स्कूली छात्र-छात्राओं को चश्मे उपलब्ध कराए जाएं। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार आमजन को चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्धता से कार्य कर रही है। स्वास्थ्य से जुड़ी सेवाओं में लापरवाही बरतने वाले कार्मिकों के विरूद्ध सख्त कार्यवाही की जाए। बैठक में मुख्यमंत्री कार्यालय सहित चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के उच्चाधिकारी उपस्थित रहे।

AdAdAdAdAdAdAdAdAdAdAdAdAdAd
- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!