Saturday, January 24, 2026
Hometrendingमि. बीकानेर बॉडी बिल्डिंग प्रतियोगिता 4 जनवरी को, मि. इंडिया मो. अशफाक...

मि. बीकानेर बॉडी बिल्डिंग प्रतियोगिता 4 जनवरी को, मि. इंडिया मो. अशफाक गेस्ट पोजिंग करेंगे

AdAdAdAdAdAdAdAd

बीकानेर Abhayindia.com बीकानेर जिला बॉडी बिल्डिंग संगम और मरुधर जिम्नेजियम के सयुंक्त तत्वावधान में जिला स्तरीय बॉडी बिल्डिंग प्रतियोगिता मि. बीकानेर का आयोजन 4 जनवरी 2026 को स्थानीय हरी हैरिटेज में किया जाएगा। इस अवसर पर जिला संगम के अध्यक्ष अरुण व्यास ने बताया कि प्रतियोगिता के प्रमुख खिताब मि. बीकानेर को ख़िताब क साथ 15000₹ नगद पुरुस्कार, रनर उप को टॉफी व 11000₹, प्रथम रनर उप को भी ट्रॉफी और 11000₹ तथा कुल नौ भार वर्गों में प्रत्येक भार वर्ग के विजेताओं में प्रथम, द्वितीय, तृतीय को क्रमशः 2100₹, 1500₹, 1100₹ की नगद राशि वितरित की जाएगी।

प्रतियोगिता में मि. इंडिया मो. अशफाक गेस्ट पोजिंग करेंगे। संगम के सचिव आशुतोष स्वामी ने बताया कि महिलाओं के लिए भी चैम्पियनशिप होगी, वुमन फिटनेस और पुरुष मास्टर्स प्रतियोगिता में ओपन वेट केटेगरी रहेगी। यह मरुधर जिम द्वारा 50वी प्रतियोगिता आयोजित की जा रही ही जिसे गोल्डन जुबली के रूप में आयोजित किया जा रहा है तथा इस अवसर पर विजेताओं के अतिरिक्त उत्कृष्ट खिलाडियों को मोमेंटो और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया जायेगा तथा प्रतियोगिता में भाग लेने वाले सभी खिलाडियों और जिम संचालकों/प्रशिक्षकों को भी सम्मानित किया जायेगा।

AdAd
- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!