Hometrendingबीकानेर में धारा 144 को लेकर भाजपा प्रदेशाध्‍यक्ष पूनिया का बयान- आखिर...

बीकानेर में धारा 144 को लेकर भाजपा प्रदेशाध्‍यक्ष पूनिया का बयान- आखिर क्‍या समस्‍या है?

जयपुर Abhayindia.com भाजपा प्रदेशाध्‍यक्ष सतीश पूनिया लगातार अपने बयान और ट्वीट के जरिये प्रदेश की गहलोत सरकार को घेरने का प्रयास कर रहे हैं। इसी बीच, पूनिया ने आज दो ट्वीट किए हैं। पूनिया ने कांग्रेस सरकार से दो सवाल पूछे है। पहला सवाल एक महिला डॉक्टर की आत्महत्या को लेकर हैं और दूसरा सवाल बीकानेर में धारा 144 लगाने को लेकर है। पूनिया ने आरोप लगाते हुए कहा हैं कि एक डॉक्टर के खिलाफ पुलिस का यह रवैया कि धारा 302 के तहत उस पर आपराधिक मामला दर्ज कर ले और वह भी सुप्रीम कोर्ट की गाइडलाइन के खिलाफ जाकर, क्योंकि कांग्रेस नेताओं का दबाव था। पूनिया ने पूछा हैं कि आखिर प्रदेश में चल क्या रहा है, गृहमंत्री क्या सिर्फ कठपुतली है। यह एक डॉक्टर नहीं, सिस्टम की आत्महत्या हैं।

पूनिया ने अपने दूसरे ट्वीट में गहलोत सरकार पर आरोप लगाया हैं कि तुष्टिकरण की राजनीति में लिप्त प्रदेश की सरकार को हिन्दू संस्कृति के सार्वजनिक कार्यक्रमों से आखिर क्या समस्या है? नव संवत 2079 और चैत्र नवरात्र के प्रारम्भ होने से पहले ही बीकानेर में धारा 144 लगाने का क्या औचित्य? पहले कोटा में भी ऐसा तुगलकी आदेश निकाला था।

बीकानेर नगर निगम में कारनामा, बिना दस्‍तावेजी साक्ष्‍य बना दिया मृत्‍यु प्रमाण पत्र, जांच के बाद किया…

बीकानेर के पीबीएम अस्‍पताल में आउटडोर के समय में बदलाव

राजस्‍थान : कांग्रेस शुरू करने जा रही है विरोध सप्‍ताह, यह रहेगा कार्यक्रम…

पेट्रोल, डीजल और गैस के बाद अब टोल देगा झटका! एक अप्रेल से पांच से 10 प्रतिशत बढ़ोतरी…

राजस्‍थान : 1012 पदों के लिए भर्ती प्रक्रिया शुरू, 12वीं पास कर सकते हैं आवेदन…

कब है हिन्‍दू नव वर्ष? जानिये- शुभ मुहूर्त और सूर्य के अर्घ्य की विधि…

राजस्‍थान : सदस्‍य बनाने में पिछड़े, अब अभियान के लिए खुद मैदान में उतरेंगे सीएम गहलोत

दिल्‍ली-पंजाब के बाद अब राजस्‍थान में सक्रिय हुई आम आदमी पार्टी, अप्रेल में होगा ये सर्वे…

AdAdAdAd
- Advertisment -

Most Popular