Hometrendingडॉ. अर्चना के मामले को लेकर चिकित्‍सकों ने किया विरोध प्रदर्शन, सीएम...

डॉ. अर्चना के मामले को लेकर चिकित्‍सकों ने किया विरोध प्रदर्शन, सीएम गहलोत, वसुंधरा के बयान आए सामने…

जयपुर Abhayindia.com दौसा के लालसोट में डॉ. अर्चना शर्मा के सुसाइड करने के मामले से आक्रोशित चिकित्‍सकों ने आज जयपुर मेडिकल एसोसिएशन से स्टैच्यू सर्किल तक रैली निकाली। स्टेच्यू सर्किल पहुंचने के बाद सभी डॉक्टर्स ने वहां प्रदर्शन किया। नारेबाजी करते हुए दिवंगत डॉक्टर को न्याय दिलाने की मांग की। इस पैदल मार्च के बाद सभी डॉक्टर्स वापस जेएमए सभागार पहुंचे, जहां उन्होंने आगे की रणनीती के लिए दोपहर बाद फिर से बैठक बुलाने का निर्णय किया।

इधर, प्राइवेट हॉस्पिटल संचालकों से जुड़े संगठन प्राईवेट हॉस्पिटल्स एंड नर्सिंग होम्स सोसायटी (पीएचएनएचएस) के आह्वान पर आज जयपुर में सभी छोटे और मध्यम श्रेणी के प्राइवेट हॉस्पिटल में ओपीडी सेवाएं बाधित रही। इसका मिला–जुला असर देखने को मिला। पीएचएनएचएस ने कल देर शाम एक बैठक कर इस घटना के विरोध में आज ओपीडी सेवाएं बंद रखने का निर्णय किया था। वहीं, सेवारत चिकित्सा संघ के आह्वान पर पीएचसी–सीएचसी में डॉक्टर्स ने भी सांकेतिक तौर पर दो घंटे का कार्य बहिष्कार रखा।

मुख्‍यमंत्री अशोक गहलोत ने ट्वीट कर कहा कि दौसा में डॉ. अर्चना शर्मा की आत्महत्या की घटना बेहद दुखद है। हम सभी डॉक्टरों को भगवान का दर्जा देते हैं। हर डॉक्टर मरीज की जान बचाने के लिए अपना पूरा प्रयास करता है। परन्तु कोई भी दुर्भाग्यपूर्ण घटना होते ही डॉक्टर पर आरोप लगाना न्यायोचित नहीं है। अगर इस तरह डॉक्टरों को डराया जाएगा तो वे निश्चिन्त होकर अपना काम कैसे कर पाएंगे। हम सभी को सोचना चाहिए कि कोविड महामारी या अन्य दूसरी बीमारियों के समय। अपनी जान का खतरा मोल लेकर सभी के सेवा करने वाले डॉक्टरों से ऐसा बर्ताव कैसे किया जा सकता है। इस पूरे मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा।

पूर्व मुख्‍यमंत्री वसुंधरा राजे ने कहा कि पुलिस के भय से महिला चिकित्सक द्वारा आत्महत्या करने की घटना से मन बहुत आहत है। डॉ. अर्चना वही चिकित्सक है जिसने अपनी जान की परवाह नहीं करते हुए, कोरोना काल में लोगों की जान बचाई। इस घटना की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए।

बीकानेर नगर निगम में कारनामा, बिना दस्‍तावेजी साक्ष्‍य बना दिया मृत्‍यु प्रमाण पत्र, जांच के बाद किया…

बीकानेर के पीबीएम अस्‍पताल में आउटडोर के समय में बदलाव

राजस्‍थान : कांग्रेस शुरू करने जा रही है विरोध सप्‍ताह, यह रहेगा कार्यक्रम…

पेट्रोल, डीजल और गैस के बाद अब टोल देगा झटका! एक अप्रेल से पांच से 10 प्रतिशत बढ़ोतरी…

राजस्‍थान : 1012 पदों के लिए भर्ती प्रक्रिया शुरू, 12वीं पास कर सकते हैं आवेदन…

कब है हिन्‍दू नव वर्ष? जानिये- शुभ मुहूर्त और सूर्य के अर्घ्य की विधि…

राजस्‍थान : सदस्‍य बनाने में पिछड़े, अब अभियान के लिए खुद मैदान में उतरेंगे सीएम गहलोत

दिल्‍ली-पंजाब के बाद अब राजस्‍थान में सक्रिय हुई आम आदमी पार्टी, अप्रेल में होगा ये सर्वे…

AdAdAdAd
- Advertisment -

Most Popular