HometrendingBikaner Crime : होटल में तोड़फोड़, गुल्‍लक से रुपए निकाले, एक नामजद...

Bikaner Crime : होटल में तोड़फोड़, गुल्‍लक से रुपए निकाले, एक नामजद सहित तीन जनों पर केस दर्ज

बीकानेर Abhayindia.com बीकानेर के कोटगेट थाना क्षेत्र में स्थित होटल में तोड़फोड़ करने व गुल्‍लक से 28 हजार रुपए निकालने का मामला सामने आया है। पुलिस ने परिवादी की रिपोर्ट पर एक नामजद सहित तीन जनों पर केस दर्ज कर जांच शुरू की है।

पुलिस के अनुसार, छींपा का मोहल्‍ला गोगागेट निवासी पवन सुथार पुत्र कैलाश सुथार ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि मूलचंद सुथार व दो अन्‍य जने 2 नवम्‍बर को मेरे स्‍टेशन रोड स्थित केप्‍टन होटल आए। उन्‍होंने लोहे के पाइप, सरियों से होटल के काउंटर पर बैठे स्‍टाफ पर हमला किया और तोड़फोड़ शुरू कर दी। इस दौरान गुल्‍लक से 28 हजार रुपए भी निकाल लिए। पुलिस ने मामले की जांच उपनिरीक्षक गौरव बोहरा को सौंपी है।

AdAdAdAd
- Advertisment -

Most Popular