Monday, June 22, 2026
Hometrendingबीकानेर : एचआरसीटी जांच की तय से अधिक राशि वसूली तो कड़ी...

बीकानेर : एचआरसीटी जांच की तय से अधिक राशि वसूली तो कड़ी कार्यवाही, लैब के बाहर चस्पा होंगी दरों की सूचना

AdAdAdAdAdAdAdAdAdAd

बीकानेर abhayindia.com निजी लैब संचालकों द्वारा एचआरसीटी जांच के लिए निर्धारित से अधिक राशि वसूली की गई तो कड़ी कार्यवाही की जाएगी। जिला कलक्टर ने शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित कोविड समीक्षा बैठक में ये निर्देश दिए। मेहता ने कहा कि राज्य सरकार ने स्पष्ट रूप से सभी निजी जांचकर्ताओं के लिए एचआरसीटी की दरें तय कर रखी है। उन्होंने कहा कि कई जांच लैब द्वारा एचआरसीटी की मनमानी दरें वसूलनें की सूचना मिली है। मेहता ने कहा कि किसी भी परिस्थिति में निर्धारित से अधिक पैसे लिए जाना स्वीकार नहीं किया जाएगा। यदि ऐसी कोई भी शिकायत मिली तो सम्बंधित के खिलाफ नियमानुसार कड़ी कार्यवाही अमल में लाई जाएगी।

जिला कलक्टर ने मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डाॅ बी एल मीना को निर्देश दिए कि निजी जांच लैब के बाहर स्पष्ट रूप से निर्देश चस्पा करवाएं ताकि आमजन को इस सम्बंध में जानकारी मिले। यदि कहीं भी नियमों की अवहेलना पाई जाए तो सम्बंधित व्यक्ति प्रशासन को सूचित कर सके। उन्होंने बताया कि राज्य सरकार ने एचआरसीटी जांच के लिए ने नाॅन एनएबीएच लैब के लिए 1700 व एनएबीएच के लिए 1955 रुपए की दर तय कर रखी है।

सेटेलाइट अस्पताल में शीघ्र हो व्यवस्था
जिला कलक्टर ने कहा कि सेटलाइट अस्पताल में 50 ऑक्सीजन मय बेड की व्यवस्था के लिए शीध्र व्यवस्था की जाए। इस सम्बंध में सीएमएचओ को निर्देश देते हुए कहा कि आपात स्थिति के लिए जिला अस्पताल में आवश्यक इंतजाम समय रहते कर लें। सुपर स्पेशिलिटी ब्लाॅक स्थित कोविड अस्पताल में केवल गंभीर मरीज रहे। कम गंभीर मरीजों को एमसीएच विंग में शिफ्ट किया जाए। यदि ऑक्सीजन की आवश्यकता वाले और मरीज आते हैं तो सेटेलाइट अस्पताल में भर्ती किया जाए।

क्वेरंटाइन मरीजों को समय पर मिले दवा
मेहता ने कहा कि  होम क्वेरटाइन मरीजों को घर पर समय पर दवा किट उपलब्ध करवा दिया जाए। जहां भी डिमांड है वहां तुरंत दवा पहुंचे। एरिया मजिस्ट्रेट इस सम्बंध में भी रेण्डम पूछताछ करें। बैठक में अतिरिक्त जिला कलक्टर (प्रशासन) ए एच गौरी, कोविड नोडल अधिकारी गोपालराम बिरदा, पीबीएम अस्पताल अधीक्षक डाॅ मोहम्मद सलीम, सीएमएचओ डाॅ बी एल मीना सहित समस्त एरिया मजिस्ट्रेट उपस्थित थे।
AdAdAdAd
- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!