Wednesday, June 24, 2026
Hometrendingबीकानेर क्राइम : किडनैप, लूट के मामले में फरार हिस्‍ट्रीशीटर गिरफ्तार

बीकानेर क्राइम : किडनैप, लूट के मामले में फरार हिस्‍ट्रीशीटर गिरफ्तार

AdAdAdAdAdAdAdAdAdAd

बीकानेर Abhayindia.com नोखा थाना पुलिस ने किडनैप, मारपीट व लूट के प्रकरण में वांछित हिस्ट्रीशीटर गोविंद चारण को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने परिवादी का नोखा से अपहरण कर बीकासर ले जाकर मारपीट व लूट की थी। पुलिस के अनुसार, आरोपी गोविन्ददान चारण निवासी बीकासर पुलिस थाना नोखा का हिस्ट्रीशीटर है जो वर्ष 2020 में नोखा में गाङी में दो व्यक्तियों को जिन्दा जलाकर हत्या (डबल मर्डर) के प्रकरण में जमानत पर है।

पुलिस के अनुसार, आरोपी गोविन्ददान चारण के विरुद्ध पूर्व में हत्या, लूट, मारपीट सहित 5 मुकदमे दर्ज है। पुलिस आरोपी गोविन्द चारण से प्रकरण की घटना के संबंध में गहनता से पूछताछ कर रही है।

घटनाक्रम के अनुसार, 11.05.2023 को रवि यादव पुत्र जलेश कुमार निवासी गली नं. 9 उगमपुरा नोखा ने पुलिस थाना नोखा पर उपस्थित होकर रिपोर्ट पेश की कि मैं करीब 07.30 पीएम पर अपने दोस्त रामनिवास कालीराणा के पास गान्धी चौक नोखा मे खड़ा था। जहां पर भूपेन्द्र चारण निवासी बीकासर, गोपाल नाई निवासी नोखा पहले से मौजूद थे। जिनमे से एक ने गोविन्द चारण निवासी बीकासर को वहां पर फोन कर बुलाया। गोविन्द चारण व देवराज दो बुलेट मोटरसाईकिल लेकर वही पर आ गये तथा वहां पर गाली गलौच करके मेरा गला पकड़कर चौक के बीच में ले जाकर गोविन्द ने मेरे को पैर पकड़ने के लिए बोला उसके बाद मारपीट करके गोविन्द चारण ने मुझे अपनी मोटरसाईकिल पर बिठा लिया। मोटरसाईकिल को गोविन्द चारण चला रहा था तथा मुझे बीच मे बिठा लिया तथा पीछे भूपेन्द्र चारण बैठा था। दूसरी मोटरसाईकिल पर देवराज चारण निवासी बीकासर व गोपाल नाई बैठे थे। उक्त सभी मुझे जबरन अपहरण कर बीकासर रोही मे लेकर गये तथा मेरे साथ मारपीट की व मेरी सोने की चैन, पांच हजार रुपये नकद लूट लिये।

कार्यवाही करने वाली पुलिस टीम : ईश्वर प्रसाद पुनि, चन्दन प्रकाश आरपीएस (प्रो.), भोलाराम उनि, सौभाग्यसिंह सउनि, जितेन्द्र बोहरा कानि, पवनसिंह कानि, बलवीर कानि, मूलाराम कानि पुलिस थाना नोखा जिला बीकानेर।

बीकानेर में डॉक्‍टर के साथ धोखाधड़ी, महिला सहित दो जनों के खिलाफ केस दर्ज

जैन समाज के मंदिर में तोड़फोड़ व अवैध निर्माण करने का आरोप, मामला दर्ज

बीकानेर में प्रेम प्रसंग के चलते हुए मर्डर के मामले में पांच आरोपी गिरफ्तार

कैसा रहेगा सभी राशियों के लिए यह सप्‍ताह, जानियें साप्‍ताहिक राशिफल 21 मई से 28 मई 2023 तक

AdAdAdAdAdAdAdAdAdAdAdAdAdAd
- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!