26.8 C
Bikaner
Tuesday, May 30, 2023

कैसा रहेगा सभी राशियों के लिए यह सप्‍ताह, जानियें साप्‍ताहिक राशिफल 21 मई से 27 मई 2023 तक

Ad class= Ad class= Ad class= Ad class= Ad class=

ज्‍योतिष शास्‍त्र में राशियों का विशेष महत्‍व माना गया है। शास्‍त्रानुसार आकाश मंडल में 360 अंश हैं। इन्‍हें 12 राशियों एवं 27 नक्षत्रों में विभाजित किया गया है। जातकों के जीवन पर राशियां गहरा प्रभाव डालती हैं। जातक की कुंडली में राशि के आकलन से कई जानकारियां जुटाई जाती है। यहां जानते हैं सभी 12 राशियों का 21 मई से 27 मई तक का साप्‍ताहिक राशिफल।

Ad class= Ad class=

मेष राशि : इस राशि के जातकों के लिए यह सप्‍ताह आर्थिक, सामाजिक लिहाज से बहुत ही शानदार बीतेगा। भाग्‍य का साथ मिलने से धन लाभ के अवसर मिलेंगे। नौकरी और कारोबार में सहधर्मियों से सहयोग मिलेगा। लंबे समय से चल रही परेशानियों से छुटकारा मिल सकेगा। स्‍वास्‍थ्‍य बेहतर रहेगा। आपसी संबंधों में मधुरता आएगी। यात्रा करने का योग भी बन सकता है।

वृष राशि : यह सप्‍ताह आपके लिए मिलाजुला रहेगा। सप्‍ताह के आरंभ में हालांकि आपको कुछ परेशानी हो सकती है। स्‍वास्‍थ्‍य संबंधी कष्‍ट हो सकते हैं। लेकिन सप्‍ताह के उत्‍तरार्ध में आपको इससे राहत भी मिलेगी। किसी योजना से आपको आर्थिक लाभ मिलने के संकेत है। नौकरी और कारोबार में व्‍यस्‍तता बढेगी। वित्‍तीय मामलों में विशेष सावधानी बरतनी होगी। दांपत्‍य जीवन सुखद रहेगा।

मिथुन राशि : इस राशि के जातकों के लिए यह सप्‍ताह खुशियां लेकर आ रहा है। परिवार में आपसी मेल जोल बढेगा। स्‍वास्‍थ्‍य में भी सुधार आएगा। धार्मिक यात्रा का अवसर मिल सकता है। कार्यस्‍थल पर प्रशंसा प्राप्‍त होगी। व्‍यापार में लाभ के अवसर मिलेंगे। पूर्व में निवेश किया हुआ धन मिलने से खुशी होगी। दांपत्‍य जीवन में प्रगाढता देखने को मिलेगी।

कर्क राशि : इस राशि के जातकों के लिए सप्‍ताह मिला जुला रहेगा। पुराने विवाद सुलझने से घर परिवार में खुशी का वातावरण बनेगा। कठिन परिश्रम से धन लाभ के योग बनेंगे। धार्मिक कार्यों में रूचि जाग्रत होगी। स्‍वास्‍थ्‍य के प्रति विशेष रूप से सचेत रहना होगा। पेट संबंधी विकार उत्‍पन्‍न हो सकते हैं। दांपत्‍य जीवन में सुधार हो सकेगा।

सिंह राशि : सप्‍ताह के आरंभ में कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। स्‍वास्‍थ्‍य संबंधी समस्‍या होने से कामकाज प्रभावित होगा। सप्‍ताह के उत्‍तरार्ध में लाभ के कई अवसर मिलेंगे। खासतौर से व्‍यापार क्षेत्र में धन की प्राप्ति हो सकेगी। आपसी संबंधों में भी सुधार हो सकेगा। सहकर्मियों से अपेक्षित सहयोग मिल सकेगा।

कन्‍या राशि : इस राशि के जातकों के लिए यह सप्‍ताह मिला जुला रहेगा। स्‍वास्‍थ्‍य के प्रति सतर्क रहना होगा। जरूरी कामों में सहयोग नहीं मिलने से मन परेशान रहेगा। विरोधी सक्रिय रहेंगे। तदुपरांत सूझ बूझ से कई परेशानियां दूर हो सकेंगी। परिवार और जीवन साथी के साथ संबंधों में सुधार हो सकेगा। अधिक व्‍यय करने से बचना होगा।

तुला राशि : यह सप्ताह आपके लिए आर्थिक स्थिति में सुधार लाएगा। नौकरी और कारोबार में धन की प्राप्ति होने से प्रसन्‍नता रहेगी। इसके लिए आपको कठिन परिश्रम करना होगा। आपको विवादों से दूर रहना होगा। अन्‍यथा नुकसान हो सकता है। स्‍वास्‍थ्‍य के प्रति भी आपको विशेष रूप से सतर्क रहना होगा। संबंधों में सूझबूझ दिखानी होगी।

वृश्चिक राशि : यह सप्‍ताह आपके लिए शानदार रहेगा। नौकरी और कारोबार में विशेष लाभ के योग बनेंगे। आपको मित्रों और परिवारजनों से अपेक्षित सहयोग मिल सकेगा। स्‍वास्‍थ्‍य में भी सुधार होगा। अटका हुआ धन इस सप्‍ताह आपको मिल सकता है। संबंधों में सुधार होने से प्रसन्‍नता मिलेगी। दांपत्‍य जीवन में मधुरता आएगी।

धनु राशि : इस राशि के जातकों के लिए यह सप्‍ताह मिश्रित लाभ देने वाला होगा। स्‍वास्‍थ्‍य के प्रति सतर्कता बरतनी होगी। जोखिम वाले कार्यों से बचना होगा। आपसी सामंजस्‍य से परेशानियां दूर हो सकेगी। दांपत्‍य जीवन में सुधार आएगा। सप्‍ताह का उत्‍तरार्ध आपके लिए अच्‍छा साबित होगा। धन लाभ के योग बनेंगे।

मकर राशि : यह सप्‍ताह मिला जुला रहेगा। आरंभ के दिन परेशानी दे सकते हैं, लेकिन बाद में स्थिति में सुधार आएगा। नौकरी और कारोबार में लाभ मिल सकेगा। आपको नई जिम्‍मेदारी मिल सकती है। किसी जरूरी काम से यात्रा करनी पड़ सकती है। जोखिम वाले काम आपको टालने की सलाह दी जाती है। आपसी संबंधों में मधुरता देखने को मिलेगी।

कुंभ राशि : यह सप्‍ताह आपके लिए उतार चढाव वाला रहेगा। सूझ बूझ से परेशानियां दूर करने का प्रयास करना होगा। लाभ के अवसर प्राप्‍त करने के लिए कठिन परिश्रम करना होगा। घर परिवार में स्‍वास्‍थ्‍य को लेकर चिंता बढेगी। दूसरों के भरोसे सफलता मिलने में संशय रहेगा। इसलिए खुद के प्रयास ही फलदायी साबित होंगे। व्‍यर्थ के खर्चों से बचना होगा।

मीन राशि : यह सप्‍ताह आपके लिए शानदार साबित हो सकता है। पुराने विवादों से छुटकारा मिल सकता है। नौकरी और कारोबार में धन लाभ के साथ नए अवसर मिलने के योग बनेंगे। आपसी संबंधों में सुधार आएगा। धार्मिक गतिविधियों में रुझान बढने से आत्मिक शांति मिल सकेगी। निवेश से लाभ हो सकेगा। यात्रा के अवसर मिल सकते हैं।

बुधादित्‍य राजयोग खोल देगा 3 राशियों के जातकों की किस्‍मत के ताले, लाभ के नए अवसर मिलेंगे

ग्रहों के राजा सूर्य का राशि परिवर्तन 2023 : यह महीना 4 राशियों के जातकों के लिए होगा बेहद लाभकारी

शुक्र का मिथुन राशि में गोचर, इन 5 राशियों के जातकों के आएंगे “अच्‍छे दिन” !

Ad class= Ad class= Ad class= Ad class= Ad class= Ad class= Ad class=
Abhay India
Abhay Indiahttps://abhayindia.com
बीकानेर की कला, संस्‍कृति, समाज, राजनीति, इतिहास, प्रशासन, पर्यटन, तकनीकी विकास और आमजन के आवाज की सशक्‍त ऑनलाइन पहल। Contact us: [email protected] : 9829217604

Related Articles

Latest Articles