Friday, May 15, 2026
Hometrendingजैन समाज के मंदिर में तोड़फोड़ व अवैध निर्माण करने का आरोप,...

जैन समाज के मंदिर में तोड़फोड़ व अवैध निर्माण करने का आरोप, मामला दर्ज

AdAdAdAdAdAdAdAdAd

बीकानेर Abhayindia.com बीकानेर के नापासर पुलिस थाना क्षेत्र में जैन समाज के पार्श्‍वनाथ मंदिर में तोड़फोड़ कर मंदिर में रखी सामग्री की चोरी करने व अवैध निर्माण करने के आरोप में पुलिस ने एक जने के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

पुलिस के अनुसार, बीकानेर के गोगागेट घूम चक्‍कर निवासी चंद्र सिंह पारख पुत्र हरिसिंह ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि नापासर निवासी सुशील कुमार स्‍वामी ने जैन समाज के पार्श्‍वनाथ मंदिर की तोड़फोड़ कर मंदिर में रखी सामग्री चोरी कर ली। इसके अलावा मंदिर की जगह पर अवैध निर्माण कर कब्‍जा कर लिया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामले की जांच हैड कांस्‍टेबल किशन कुमार को सौंपी गई है।

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!