Monday, June 22, 2026
Hometrendingबीकानेर में क्रिकेट सट्टा, नयाशहर इलाके में पकड़े दो बुकी

बीकानेर में क्रिकेट सट्टा, नयाशहर इलाके में पकड़े दो बुकी

AdAdAdAdAdAdAdAdAdAd

बीकानेर Abhayindia.com आईपीएल मैचों में चल रही सट्टेबाजी पर शिंकजा कसने के लिये पुलिस ने अब छापामारी शुरू कर दी है। इसके चलते बुधवार रात नया शहर थाना पुलिस की टीम ने इलाके में रामदेव पार्क के पास एक मकान में दबिश देकर क्रिकेट बुक का पर्दाफाश कर दिया। पुलिस ने मौके पर राजस्थान रॉयल और चैन्नई सुपर किंग के मैच पर सट्टेबाजी करते दो बुकियों को गिरफ्तार कर उनसे सट्टेबाजी में प्रयुक्त मोबाइल, नौ हजार रूपये नगदी बरामद की। इन दोनों से मिले हिसाब-किताब में करोड़ों रुपए के लेनदेन का खुलासा हुआ है। मुखबिर की सूचना पर हुई इस कार्यवाही में पुलिस ने मौके पर सट्टेबाजी कर रहे नत्थुसर बास निवासी सुभाष चंंद्र पुत्र लालचंद ओझा और सिंगियो का चौक निवासी अरूण व्यास पुत्र राहुल व्यास को धर दबोचा।

आपको बता दें कि क्रिकेट सट्टेबाजी का हब बन चुके बीकानेर में सटोरियों का नेटवर्क इतना मजबूत हो चुका है, लगभग हर मोहल्ले में एक-दो सटोरिये काम कर रहे हैं, बल्कि नए सटोरिये भी तैयार कर रहे हैं। नयाशहर थानाप्रभारी वेदपाल श्योराण के निर्देश पर हुई इस कार्यवाही में सब इंस्पेक्टर धर्मवीर, कांस्टेबल संजय, राकेश और सुनिल कुमार शामिल रहे। अंजाम दिया।

AdAdAdAdAdAdAdAdAdAdAdAdAdAd
- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!