Monday, June 15, 2026
Hometrendingराजस्‍थान : 7 दिन में 10 डिग्री तक गिरा पारा, अब चलेगी...

राजस्‍थान : 7 दिन में 10 डिग्री तक गिरा पारा, अब चलेगी शीतलहर…

AdAdAdAdAdAdAdAdAd

जयपुर Abhayindia.com उत्‍तर भारत में विक्षोभ के असर से हुई बर्फबारी के बाद राजस्‍थान के मौसम के मिजाज में व्‍यापक बदलाव आ गया है। बीते 7 दिन में पारा 10 डिग्री तक नीचे गिर गया है। स्काई मेट वेदर रिपोर्ट के मुताबिक, पश्चिमी विक्षोभ पहले ही पूर्व की ओर बढ़ चुका है। पश्चिमी हिमालय से शुष्क और बर्फीली ठंडी हवाएं उत्तरपश्चिमी और मध्य भागों में चल रही है। इसके चलते अगले कुछ दिनों में शीतलहर का असर भी बढ़ सकता है।

इस बीच, फतेहपुर में आज दूसरे दिन भी प्रदेश में सबसे सर्द रहा। न्यूनतम तापमान 4.8 डिग्री दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार मौसम शुष्क रहने से अगले दो दिनों में तापमान दो से तीन डिग्री और गिर सकता है। उत्तरपूर्वी हवाएं चलने से जनजीवन ठिठुर गया। सूरज निकलने के बाद भी दोपहर में धूप में नरमी रही। शाम होते ही सर्दी बढ़ गई और लोग घरों में दुबकने लगे। फतेहपुर कृषि अनुसंधान केन्द्र पर न्यूनतम तापमान 4.8 डिग्री और अधिकतम तापमान 27.3 डिग्री दर्ज किया गया।

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!