Saturday, April 25, 2026
Hometrendingसौम्य शर्मा ने जीता जिला स्तरीय कूडो टूर्नामेंट में गोल्ड मेडल

सौम्य शर्मा ने जीता जिला स्तरीय कूडो टूर्नामेंट में गोल्ड मेडल

AdAdAdAdAdAdAd

बीकानेर Abhayindia.com कूडो एसोसियेशन ऑफ बीकानेर की ओर से आयोजित 9वें ज़िला स्तरीय कैंप व टूर्नामेंट में शाना इंटरनेशनल स्कूल बीकानेर के कक्षा छह के छात्र सौम्य शर्मा ने अंडर 11 केटेगरी में गोल्ड मेडल जीता है।

शाना इंटरनेशनल स्कूल के डायरेक्टर कमलेश चंद्रा ने बताया कि युवा व खेल मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त कूडो इंटरनेशनल फेडरेशन ऑफ इंडिया (KIFI) व कूडो इंटरनेशनल फेडरेशन (KIF), जापान द्वारा स्वीकृत कूडो एसोसियेशन बीकानेर द्वारा श्रीबीकानेर महिला मंडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल परिसर में 19 से 21 के मध्य आयोजित त्रि-दिवसीय कूडो कैंप में शाला के विद्यार्थी सौम्य ने भाग लिया व ज़िला स्तर पर अपनी केटेगरी में गोल्ड मेडल जीता।

शाना इंटरनेशनल स्कूल की प्रिन्सिपल पुष्पलता झा ने कहा कि टेक्निकल डायरेक्टर रेन्शि प्रीतम सेन द्वारा आयोजित पुरस्कार समारोह में राजस्थान कूडो एसोसिएशन के अध्यक्ष राजकुमार मेनारिया, पुलिस अधीक्षक भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो देवेंद्र विश्नोई व अतिरिक्त निदेशक मध्यमिक शिक्षा रचना भाटिया अतिथि के रूप में शामिल रहे।

उल्लेखनीय है कि सौम्य एमजीएसयू में इतिहास विभाग की संकाय सदस्य डॉ. मेघना शर्मा के सुपुत्र हैं। बेटे की इस उपलब्धि पर प्रसन्नता ज़ाहिर करते हुये डॉ. मेघना ने कहा कि संतान की उपलब्धि किसी भी माँ के जीवन की सार्थकता और संपूर्णता को पोषित करती है।

बीकानेर क्राइम : लाखों की चोरी के मामले में “घर के भेदी” सहित तीन आरोपित गिरफ्तार

बीकानेर : दो मंत्रियों के बीच आरोप-प्रत्‍यारोप तेज, आखिर कौन कर रहा साजिश?

बीकानेर में 100 अवैध कॉलोनियां चिन्हित, सूची जारी, विकसित करने वालों के खिलाफ सख्‍त कानूनी कार्रवाई के निर्देश…

बीकानेर में चोर गिरोह के चार गुर्गे गिरफ्तार, संभाग में कई वारदातें कबूली…

गहलोत सरकार के खिलाफ 24 से आंदोलन करेंगे सात लाख कर्मचारी, इन मांगों को लेकर…

सीएम गहलोत ने बीजेपी पर बोला बड़ा हमला, कहा- ये हॉर्स ट्रेडिंग का मॉडल लाए हैं, 200 लोगों की टीम…

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!