Saturday, April 25, 2026
Hometrendingसीएम गहलोत ने बीजेपी पर बोला बड़ा हमला, कहा- ये हॉर्स ट्रेडिंग...

सीएम गहलोत ने बीजेपी पर बोला बड़ा हमला, कहा- ये हॉर्स ट्रेडिंग का मॉडल लाए हैं, 200 लोगों की टीम…

AdAdAdAdAdAdAd

जयपुर Abhayindia.com विधायकों की खरीद-फरोख्त से सरकारें गिराने को लेकर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने आज बीजेपी और केन्‍द्र सरकार पर बड़ा हमला बोला है। सीएम गहलोत ने कहा कि मोदी पता नहीं कैसा मॉडल लेकर आए हैं। यह हॉर्स ट्रेडिंग का मॉडल है। आजादी के बाद पहली बार आया है। हॉर्स ट्रेडिंग करके विधायकों को पहले गुड़गांव और मानेसर ले जाया गया। इनकी 200 लोगों की टीम फिक्स है। इन्हें बाकायदा ट्रेनिंग दी हुई है। इसमें बाउंसर भी होते हैं। इनके कार्यकर्ता भी होते हैं। एक टीम बनाई हुई है, मिस्टर जैन करके कोई एमएलए हैं। वो भी सक्रिय रहते हैं। गहलोत गुरुवार को अहमदाबाद में पत्रकारों से बात कर रहे थे।

सीएम गहलोत ने कहा कि मध्यप्रदेश के कांग्रेस विधायकों को पहले ले गए तो दिग्विजय सिंह और जीतू पटवारी समझाकर वापस लाए। फिर उन्हें बेंगलुरु ले जाया गया। वहां कांग्रेस विधायकों को 30 से 35 ​करोड़ रुपए दिए गए। गहलोत ने कहा कि केंद्र और बीजेपी मैनेजमेंट करके साम, दाम, दंड और भेद करके सरकारें गिरा रहे हैं। दिल्ली में गर्व से सीना चौड़ा करके घूम रहे हैं। गोवा, कर्नाटक, मणिपुर, मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र में कैसे सरकारें गिराई गईं। राजस्थान को हमने बचा लिया, वरना मैं यहां मुख्यमंत्री के तौर पर नहीं बैठा होता। मुख्यमंत्री कोई दूसरा ही होता यहां। आपके आशीर्वाद से बच गया हूं।

उन्‍होंने कहा कि प्रदेशवासियों की दुआएं थीं। विधायकों ने हमारा साथ दिया। 34 दिन तक विधायक बाड़ेबंदी में मेरे साथ बैठे रहे। होटल से बाहर जाते ही पहली किस्त 10 करोड़ की थी। उसे छोड़कर विधायक हमारे साथ बैठे रहे। इतिहास में ऐसा कहीं नहीं सुना होगा। बीएसपी के साथी मुझसे जुड़े। हमने उन्हें आज तक एक रुपए नहीं दिया। ऐसा कभी होता है। निर्दलीय विधायकों ने समर्थन दिया। वे चार साल से ​साथ दे रहे हैं। यह गुडविल होती है सरकार की।

गहलोत ने कहा कि गांधी के प्रदेश में मोदी कैसा मॉडल ले आए हैं। जीतने के बाद भी कांग्रेस विधायक को तोड़ा गया, जबकि यहां सरकार गिरने की कोई आशंका ही नहीं थी। 2017 में भी इन्होंने कांग्रेस विधायकों को तोड़ा और 2012 में भी यही किया था। हॉर्स ट्रेडिंग नहीं कर पाते तो चुनाव स्थगित करवा देते हैं। हम कैसे भूल सकते हैं, जब हमारे यहां भी गुजरात के साथ राज्यसभा के चुनाव स्थगित हुए थे। उस वक्त हॉर्स ट्रेडिंग पूरी नहीं हो पाई थी, इसलिए राज्यसभा चुनाव स्थगित करवा दिए थे।

बीकानेर : दो मंत्रियों के बीच आरोप-प्रत्‍यारोप तेज, आखिर कौन कर रहा साजिश?

बीकानेर में 100 अवैध कॉलोनियां चिन्हित, सूची जारी, विकसित करने वालों के खिलाफ सख्‍त कानूनी कार्रवाई के निर्देश…

राजस्‍थान में बारिश की धूम, आज भी कहीं ऑरेंज, कहीं येलो अलर्ट जारी…

बीकानेर में चोर गिरोह के चार गुर्गे गिरफ्तार, संभाग में कई वारदातें कबूली…

गहलोत सरकार के खिलाफ 24 से आंदोलन करेंगे सात लाख कर्मचारी, इन मांगों को लेकर…

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!