








जयपुर Abhayindia.com प्रदेश में सत्तासीन गहलोत सरकार को घेरने के लिए भाजपा नई रणनीति के तहत काम कर रही है। इसके अंतर्गत 6 अप्रेल को स्थापना दिवस पर प्रदेश की सभी विधानसभा पर शक्ति केन्द्रों का सम्मेलन व पन्ना प्रमुखों की विधिवत नियुक्ति होगी। इसके साथ ही पार्टी की ओर से कई अन्य कार्यक्रम भी किए जाएंगे। इसकी तैयारियां शुरू की जा चुकी हैं और इसके लिए नेताओं को जिम्मेदारियां भी बांटी जा चुकी है।
बताया जा रहा है कि 2023 में भाजपा की प्रचण्ड बहुमत की सरकार बनाने के लिए बूथ कार्यकर्ता और पन्ना प्रमुखों की महत्वपूर्ण भूमिका तैयार की जा रही है। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष डॉ. सतीश पूनियां ने कहा भी हैं कि 11 लाख कार्यकर्ताओं की यह फौज राजस्थान की भ्रष्टाचारी और दम्भी कांग्रेस सरकार का सामना करने के लिए तैयार होगी और 2023 में कांग्रेस की जनविरोधी अशोक गहलोत सरकार को उखाड़ फेंकेंगे। पन्ना प्रमुख की नियुक्ति से प्रदेश में भाजपा का मजबूत संगठन खड़ा होगा और एक मजबूत संगठन ही राष्ट्र निर्माण की मजबूत संरचना को साकार कर सकता है। भाजपा संगठन की ताकत बूथ का प्रत्येक कार्यकर्ता है।
आपको बता दें कि प्रदेश में भाजपा का 52 हजार बूथों तक पन्ना प्रमुखों की नियुक्ति का लक्ष्य है। इनमें 11 लाख कार्यकर्ताओं को दायित्व दिया जाएगा। इसी को ध्यान में रखते हुए पार्टी की ओर से इन दिनों पन्ना प्रमुखों के सम्मेलनों का आयोजन चल रहा है। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष डॉ. सतीश पूनियां ने अभी हाल ही में श्रीगंगानगर जिले में बींझबायला देहात मंडल के शक्ति केंद्र मांजूवास–नरसिंहपुरा के बूथ संख्या 222 पर भाजपा के प्रदेश स्तरीय पन्ना प्रमुख नियुक्ति अभियान का शुभारंभ किया। वहीं प्रदेश संगठन महामंत्री चन्द्रशेखर ने जयपुर के बस्सी व जमवारामगढ़, नेता प्रतिपक्ष गुलाबचंद कटारिया ने उदयपुर, उपनेता प्रतिपक्ष राजेन्द्र राठौड़ ने चूरू जिले में पन्ना प्रमुख नियुक्ति कार्यक्रमों का शुभारंभ किया।
राजस्थान : कांग्रेस शुरू करने जा रही है विरोध सप्ताह, यह रहेगा कार्यक्रम…
पेट्रोल, डीजल और गैस के बाद अब टोल देगा झटका! एक अप्रेल से पांच से 10 प्रतिशत बढ़ोतरी…
राजस्थान : 1012 पदों के लिए भर्ती प्रक्रिया शुरू, 12वीं पास कर सकते हैं आवेदन…
कब है हिन्दू नव वर्ष? जानिये- शुभ मुहूर्त और सूर्य के अर्घ्य की विधि…
राजस्थान : सदस्य बनाने में पिछड़े, अब अभियान के लिए खुद मैदान में उतरेंगे सीएम गहलोत
दिल्ली-पंजाब के बाद अब राजस्थान में सक्रिय हुई आम आदमी पार्टी, अप्रेल में होगा ये सर्वे…





