Hometrendingनहरों में दूषित पानी के मामले में मंत्री का बयान- अधिकारियों की...

नहरों में दूषित पानी के मामले में मंत्री का बयान- अधिकारियों की टीम जाएगी पंजाब…

जयपुर Abhayindia.com नहरों में दूषित पानी का मामला सोमवार को राजस्‍थान विधानसभा में खूब गूंजा। इस दौरान जल संसाधन मंत्री महेन्द्र जीत मालवीय ने विधानसभा में आश्वस्त किया कि विभाग के अधिकारियों की एक टीम पंजाब जाएगी और श्रीगंगानगर की नहरों में आने वाले दूषित पानी की समस्या का निराकरण का प्रयास करेगी।

आपको बता दें कि मालवीय प्रश्नकाल में सदस्य राजकुमार गौड़ की ओर से इस संबंध में पूछे गए पूरक प्रश्न का जवाब दे रहे थे। उन्‍होंने बताया कि दूषित पानी के संदर्भ में राज्य सरकार की ओर से 12 पत्र पंजाब सरकार को लिखे है। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने भी एक पत्र पंजाब के मुख्यमंत्री को लिखा है। विभाग पंजाब से बह कर आने वाले दूषित पानी को रोकने के लिए प्रतिबद्व है और इस दिशा में कड़े कदम उठाए जाएंगे। उन्होंने बताया कि एनजीटी ने 22 जनवरी 2021 को पंजाब सरकार को दूषित पानी पर प्रभावी निगरानी तंत्र विकसित करने के निर्देश दिए है।

इससे पहले मालवीय ने सदस्य राजकुमार गौड़ के मूल प्रश्न के लिखित जवाब में बताया कि श्रीगंगानगर जिले में नहरों में जहरीला पानी आने की शिकायते प्राप्त हुई है, जिसका विवरण उन्होंने सदन के पटल पर रखा। उन्होंने बताया कि पंजाब से आ रहे प्रदूषित जल की रोकथाम हेतु राज्य सरकार उच्च स्तर पर निरतंर प्रयासरत है। उन्होंने बताया कि बी.बी.एम.बी. अध्यक्ष से भी दीर्घकालीन उपाय के अन्तर्गत प्रदूषित जल की फ्लैशिंग के लिए एस.ओ.पी. बनाए जाने हेतु आग्रह किया गया है। राज्य सरकार द्वारा जल की गुणवत्ता की सतत् मॉनिटरिंग के लिए इंदिरा गांधी फीडर एवं बीकानेर कैनाल पर रियल टाइम वाटर क्वालिटी मॉनिटरिंग सिस्टम स्थापित भी किया गया है। उन्होंने राज्य सरकार द्वारा पिछले तीन वर्षों में किये गये मुख्य प्रयासों का विवरण सदन के पटल पर रखा।

बीकानेर नगर निगम में कारनामा, बिना दस्‍तावेजी साक्ष्‍य बना दिया मृत्‍यु प्रमाण पत्र, जांच के बाद किया…

बीकानेर के पीबीएम अस्‍पताल में आउटडोर के समय में बदलाव

राजस्‍थान : कांग्रेस शुरू करने जा रही है विरोध सप्‍ताह, यह रहेगा कार्यक्रम…

पेट्रोल, डीजल और गैस के बाद अब टोल देगा झटका! एक अप्रेल से पांच से 10 प्रतिशत बढ़ोतरी…

राजस्‍थान : 1012 पदों के लिए भर्ती प्रक्रिया शुरू, 12वीं पास कर सकते हैं आवेदन…

कब है हिन्‍दू नव वर्ष? जानिये- शुभ मुहूर्त और सूर्य के अर्घ्य की विधि…

राजस्‍थान : सदस्‍य बनाने में पिछड़े, अब अभियान के लिए खुद मैदान में उतरेंगे सीएम गहलोत

दिल्‍ली-पंजाब के बाद अब राजस्‍थान में सक्रिय हुई आम आदमी पार्टी, अप्रेल में होगा ये सर्वे…

AdAdAdAd
- Advertisment -

Most Popular