Friday, April 24, 2026
Homeबीकानेरइन भाजपा पार्षदों ने फिर खोला मोर्चा

इन भाजपा पार्षदों ने फिर खोला मोर्चा

AdAdAdAdAdAdAd

बीकानेर (अभय इंडिया न्यूज)। नगर निगम के महापौर नारायण चौपड़ा की मुश्किलें बढ़ती ही जा रही है। बुधवार को जहां ओडीएफ के मुद्दे को लेकर उपमहापौर अशोक आचार्य सहित अन्य पार्षदों ने उनके विरुद्ध मोर्चा खोल दिया था, वहीं गुरुवार को भाजपा के ही पार्षदों ने उनका घेराव करते हुए उन्हें आड़े हाथ ले लिया। ये पार्षद बिन्नानी बिल्डिंग में हो रहे निर्माण को लेकर कार्रवाई करने की मांग को लेकर गुरुवार को महापौर और आयुक्त निकया गोहाएन से मिले। पार्षदों ने बताया कि इस मामले में कार्रवाई करने में यदि कोताही बरती गई तो वे उनका घेराव करेंगे। इस पर आयुक्त ने कहा कि इस मामले की जांच एक टीम गठित की है और जल्द से जल्द करवाई होगी। साथ ही दोषियों के खिलाफ भी कार्रवाई होगी। शिष्टमंडल में भाजपा पार्षद नरेश जोशी, गिरिराज जोशी, दुलीचंद शर्मा, पार्षद पति बली व्यास, मुकेश सारस्वत, गनजिया महाराज, दिनेश सारस्वत, अभिषेक थानवी सहित अनेक लोग शामिल थे।

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!