जयपुर Abhayindia.com राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) की ओर से फिजियोथैरेपिस्ट (चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण सेवाएं विभाग) भर्ती-2026 का विज्ञापन प्रत्याहारित कर लिया गया है। इस संबंध में विस्तृत सूचना आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध है।
आयोग सचिव ने बताया के संबंधित विभाग से प्राप्त पत्रानुसार उक्त भर्ती से संबंधित राजस्थान चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधीनस्थ सेवा नियम, 1965 में आवश्यक संशोधन की कार्यवाही प्रक्रियाधीन होने के फलस्वरूप फिजियोथेरेपिस्ट के पदों पर भर्ती के लिए जारी विज्ञापन संख्या 05/2026-27 को प्रत्याहारित किया गया है। उक्त विज्ञापन के तहत वन टाइम रजिस्ट्रेशन के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन पत्र आमंत्रित किए गए थे एवं अभ्यर्थियों से अन्य कोई आवेदन शुल्क प्राप्त नहीं किया गया है।
उल्लेखनीय है कि राजस्थान लोक सेवा आयोग की ओर से चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण सेवाऐं राजस्थान, जयपुर के लिए गैर अनुसूचित क्षेत्र के लिए फिजियोथेरेपिस्ट के कुल 20 पदों पर भर्ती का विज्ञापन 21 जुलाई 2026 को जारी करते हुए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम दिनांक 21 अगस्त 2026 निर्धारित की गई थी।
















