Saturday, April 25, 2026
Hometrendingअबकी बार पश्चिमी राजस्‍थान में बरसेंगे मेघ, 21 जिलों में अलर्ट

अबकी बार पश्चिमी राजस्‍थान में बरसेंगे मेघ, 21 जिलों में अलर्ट

AdAdAdAdAdAdAd

जयपुर Abhayindia.com प्रदेश के पश्चिमी क्षेत्र के जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग ने गुरुवार को पश्चिमी राजस्थान के जालौर, पाली व बाड़मेर और पूर्वी राजस्थान के सिरोही जिले के कुछ स्थानों पर भारी बारिश की चेतावनी दी है। इसके अलावा प्रदेश के 21 जिलों में हल्की से मध्यम दर्जे की बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।

विभाग के अनुसार, गुरुवार को पूर्वी राजस्थान के अजमेर, बांसवाड़ा, भीलवाड़ा, बूंदी, चित्तौड़गढ़, डूंगरपुर, जयपपुर, झुंझुनूं, प्रतापकढ़, राजसमंद, सीकर, सिरोही, टोंक और उदयपुर जिले तथा पश्चिमी राजस्थान के बाड़मेर, बीकानेर, चूरू, हनुमानगढ़, जैसलमेर, जालौर, जोधपुर, नागौर, पाली और श्रीगंगानगर में कहीं-कहीं हल्की व मधयम दर्जे की बारिश होगी। हालांकि, अगले तीन दिन तक मौसम को लेकर कोई चेतावनी जारी नहीं की गई है।

 

सीएम गहलोत को सता रही यह चिंता, अधिकारियों को दिए निर्देश…

जयपुर Abhayindia.com प्रदेश के कई जिलों में अल्प वर्षा के चलते फसलों को भारी नुकसान हुआ है। इसे लेकर मुख्‍यमंत्री अशोक गहलोत ने चिंता जताई है। उन्होंने कहा है कि फसलों को हुए नुकसान को लेकर राज्‍य सरकार गंभीर है। उन्‍होंने निर्देश दिए हैं कि राजस्व विभाग, कृषि विभाग तथा इंश्योरेंस कंपनी संयुक्त रूप से सर्वे कर किसानों को हुए नुकसान का आंकलन करे। इसके आधार पर प्रभावित किसानों को राहत देने के लिए फसल बीमा योजना के तहत मुआवजे की कार्यवाही की जाए। गहलोत ने अल्पवर्षा वाले जिलों में पेयजल, चारा डिपो, पशु शिविर आदि के लिए अभी से समस्त अग्रिम तैयारियां सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए हैं। मुख्यमंत्री के निर्देश पर मुख्य सचिव निरंजन आर्य ने मंगलवार को जिला कलेक्टरों से वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से चर्चा कर वर्षा की कमी के कारण फसलों में खराबे की स्थिति की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि जिन स्थानों पर खराबा हुआ है, वहां सर्वे एवं गिरदावरी की कार्यवाही जल्द से जल्द पूरी करवाकर रिपोर्ट भिजवाएं ताकि किसानों को शीघ्र राहत दी जा सके।

आपको बता दें कि सीएम गहलोत एंजियोप्लास्टी के बाद अपने निवास पर स्वास्थय लाभ ले रहे हैं। चिकित्सकों ने उन्हें कुछ दिन के लिए आराम की सलाह दी है। इस बीच वे आवश्यक कार्यों के सिलसिले में आवश्यक दिशा-निर्देश दे रहे हैं।

इन ज़िलों में औसत से कम हुई बारिश

सिरोही, बांसवाड़ा, बाड़मेर, भीलवाड़ा, बीकानेर, चित्तौड़गढ़, डूंगरपुर, श्रीगंगानगर, जालौर, झुंझुनूं, जोधपुर, पाली, राजसमंद एवं उदयपुर में औसत से कम वर्षा हुई है।

विधायक गोदारा का ऊर्जा मंत्री पर हमला, कहा- खुद कांग्रेस विधायक कहते हैं इनसे कुछ भी मैनेज नहीं हो रहा…

पानी-बिजली के मामले में ऊर्जा मंत्री डॉ. कल्‍ला पूरी तरह फेल : सुमित गोदारा

शिक्षा : मृतक आश्रितों को मिली नौकरी, विभाग ने 72 को किया जिला आवंटन…

पायलट के जन्‍म दिन पर शक्ति प्रदर्शन की तैयारी, हर जिले में…

देवकिशन, किरण और सत्‍यदेव को मिलेंगे साहित्‍य पुरस्‍कार

सीएम गहलोत को सता रही यह चिंता, अधिकारियों को दिए निर्देश…

खान मंत्री प्रमोद जैन भाया शुक्रवार को बीकानेर आएंगे

राजस्‍थान : टीम वसुंधरा राजे का दफ्तर खुला, और तेज हो गई ये चर्चाएं…

राजस्‍थान : मंत्रिमंडल विस्‍तार पर फिर लगा ब्रेक, अब आई ये नई तारीख…

 

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!