Hometrendingबीकानेर में यूडीएच मंत्री धारीवाल ने कहा- अभियान में 20 लाख पट्टे...

बीकानेर में यूडीएच मंत्री धारीवाल ने कहा- अभियान में 20 लाख पट्टे जारी करने के प्रयास

AdAdAdAdAdAdAdAdAd

बीकानेरAbhayindia.com स्वायत्त शासन मंत्री शान्ति धारीवाल ने कहा कि आगामी २ अक्टूबर से आरंभ हो रहे प्रशासन शहरों के संग अभियान-2021 के तहत स्थानीय निकाय क्षेत्रों में 10 लाख पट्टे देने का लक्ष्य रखा गया है। उन्होंने कहा कि विभाग ऐसे प्रयास कर रहा है कि राज्य के शहरी क्षेत्रों में 20 लाख पट्टे जारी हो सके। स्वायत्त शासन मंत्री धारीवाल शनिवार को रवीन्द्र रंगमंच पर आयोजित प्रशासन शहरों के संग अभियान की तैयारी के संबंध में संभाग स्तरीय नगर निकाय एवं नगर विकास न्यास की कार्यशाला को संबोधित कर रहे थे। उन्‍होंने कहा कि आवासीय के साथ ही व्यावसायिक पट्टे भी दिए जाएंगे जो अलग-अलग रंग के होंगे। धारीवाल कहा कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की मंशा है कि शहरी क्षेत्रों में प्रत्येक पात्र व्यक्ति के पास अपने मकान का पट्टा हो।

 

उन्होंने कहा कि नगरीय निकायों द्वारा अभियान के संबंध में शहरी क्षेत्र का सर्वे कराया जाए तथा एक लाख से अधिक आबादी वाले शहरी क्षेत्रों को जोनल प्लान बनाकर काम किया जाए। उन्होंने प्रशासन से ये सुनिश्चित करने को कहा कि उचित दस्तावेजों के साथ आवेदन करने वाले प्रत्येक व्यक्ति का पट्टा बने। घारीवाल ने कहा कि सरकार द्वारा कई नियमों में शिथिलता प्रदान कर पट्टों के प्रारूप का भी सरलीकरण किया गया है। निकाय स्तर पर एम्पावर कमेटी गठित करके उसे पर्याप्त शक्तियां प्रदान करने की योजना से स्थानीय स्तर पर ही प्रकरणों का निस्तारण किया जा सकेगा। स्वायत्त शासन मंत्री ने कहा कि बीकानेर संभाग के नगरीय क्षेत्र में जिन लोगों के घरों का पट्टा नहीं बना है, उन सभी का नियमानुसार पट्टा बनना चाहिए। इसके लिए अगर अतिरिक्त प्रयास करने पड़े तो वह किए जाए। उन्होंने स्वायत्त संस्थाओं के जन प्रतिनिधि और अधिकारियों की हौसला अफजाई करते हुए कहा कि आप सभी के हाथों से पुनीत कार्य होने जा रहा है। जरूरतमंदों की समस्याओं का समाधान करने का काम आप के हाथों होने जा रहा है। अगर थोड़ी सी मेहनत कर ली तो निश्चित तौर पर आपके क्षेत्र को लाभ मिलेगा। ज्यादा से ज्यादा पट्टे जारी होने पर आप सभी की प्रतिष्ठा बढ़ेगी।

धारीवाल ने कहा कि अभियान को लेकर राज्य सरकार ने नियमों एवं कानूनों में बदलाव किया है। विभाग द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का भलिभांति अध्ययन करें, नियमों की पूरी जानकारी होने पर कार्य करने में आसानी होगी। आमजन को त्वरित लाभ दिलाने के लिए हम सभी को अतिरिक्त प्रयास करने होंगे। उन्होंने निकायों में स्टॉफ कम होने पर कहा कि सेवानिवृत कार्मिकों से पदों पर भर्ती करके इस कमी को दूर किया जाए। उन्होंने कहा कि आयुक्त के रिक्त पदों पर अधिकारी नियुक्त किए जायेंगे। कार्यशाला में विभिन्न नगर पालिकाओं के सभापतियों द्वारा रखी गई समस्याओं का समाधान अधिकारियों द्वारा किया गया।

धारीवाल ने बताया कि प्रशासन शहरो के संग अभियान के दौरान 10 लाख से अधिक पट्टे दिये जाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इससे निकायों को लगभग 5 हजार करोड़ रुपए का राजस्व प्राप्त होने का अनुमान है तथा राजकोष में भी राजस्व अर्जित होगा। अभियान से आमजन को सुविधा मिलेगी, वहीं नगरीय निकायों की आर्थिक स्थिति सुदृढ़ होगी।

कार्यशाला में नगरीय विकास विभाग के सलाहकार जी.एस. सन्धू ने कहा कि प्रशासन शहरों के संग अभियान 2012 में 5 लाख पट्टे जारी किए गए थे। इस वर्ष के अभियान में रिकॉर्ड 10 लाख से अधिक पट्टों का लक्ष्य रखा गया है। इस अभियान में विभिन्न कार्यों के लिए आवश्यक मानवीय संसाधन संविदा पर भी लिए जा सकेंगे। अभियान के कार्य ऑनलाईन होने के कारण नगरीय निकाय के एप में पट्टे को भी जोड़ा जाएगा। ऑनलाइन कार्य को व्यवस्थित करने के लिए ई-मित्र की तर्ज पर नगर-मित्र का प्रयोग किया जाएगा।

नगरीय विकास विभाग के प्रमुख शासन सचिव कुंजी लाल मीणा ने कहा कि मुख्यमंत्री की बजट घोषणा अनुरूप अभियान को सफल बनाने के लिए संभाग स्तरीय कार्यशालाओं का आयोजन किया जा रहा है। इन कार्यशालाओं में अभियान के दौरान सामने आने वाली संभावित समस्याओं के निराकरण का प्रयास किया जा रहा है। स्वायत शासन विभाग के शासन सचिव भवानी सिंह देथा ने अभियान के तहत किए जाने वाले कार्यों तथा प्रक्रिया के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि अभियान के दौरान प्रोएक्टिव होकर अतिरिक्त कार्य करने की आवश्यकता है। मुख्य नगर नियोजक आर.के. विजयवर्गीय ने प्रशासन शहरों के संग अभियान में किए जाने वाले कार्यों की जानकारी दी। राज्य अभिलेखगार के निदेशक महेन्द्र खड़गावत ने स्टेट टाइम के अभिलेखागार में संधारित पट्टों एवं डिजिटलाईजेशन पट्टों के बारे में जानकारी दी।

इस अवसर निदेशक एवं विशिष्ठ सचिव स्वायत्त शासन विभाग दीपक नंदी, जिला कलक्टर एवं नगर विकास न्यास बीकानेर के अध्यक्ष नमित मेहता, नगर निगम आयुक्त बीकानेर ए. एच. गौरी, नगर विकास न्यास बीकानेर के सचिव नरेन्द्र सिंह राजपुरोहित, महापौर सुशीला कंवर राजपुरोहित सहित संभाग की नगर पालिका और नगर परिषद के सभापति तथा उनके अधिकारी भी उपस्थित थे। संचालन संजय पुरोहित ने किया।

 

बीकानेर आए यूडीएच मंत्री को दिखाए काले झंडे, देखें वीडियो…

 

बीकानेर में रेलवे फाटकों की समस्‍या पर मंत्री धारीवाल ने क्‍या कहा? देखें वीडियो…

बीकानेर Abhayindia.com नगरीय विकास मंत्री शांति धारीवाल आज बीकानेर दौरे पर है। उन्‍होंने यहां बीकानेर में रेल फाटकों

की समस्‍या के समाधान के लिए रेल फाटकों का जायजा लिया। इसके बाद उन्‍होंने पत्रकारों के सवाल के जवाब में कहा कि यह सही है कि यहां रेल फाटकों की समस्‍या का वर्षों से समाधान नहीं निकल सका है। लेकिन, राज्‍य सरकार इस समस्‍या का अब हर हाल में समाधान निकालेगी। उन्‍होंने कहा कि अंडरपास, ओवरब्रिज या बाइपास में से जो भी उचित रास्‍ता होगा, उसे अपनाया जाएगा।

बीकानेर के बोथरा कॉम्‍प्‍लेक्‍स में स्थित फाइनेंस ऑफिस में आग पर पाया काबू

Bothara Complex
Bothara Complex

बीकानेर Abhayindia.com बीकानेर के व्यस्ततम बाजार बोथरा काम्प्लेक्स में स्थित एक फाइनेंस के ऑफिस में आग लग गई। आग से ऑफिस का सामान जल कर राख हो गया। घटना की जानकारी मिलने के बाद नगर निगम की फायर ब्रिगेड के वाहन मौके पर पहुंची और उसे काबू कर लिया। इस दौरान एकबारगी अफरा-तफरी से मच गई। गनीमत रही कि आग का ज्‍यादा फैलाव नहीं हो सका, अन्‍यथा आसपास की दुकानें भी चपेट में आ सकती थी। मौके पर कोटगेट थाना पुलिस का जाब्‍ता भी पहुंच गया। आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल सका है। प्राथमिक तौर पर शॉर्ट सर्किट के कारण आग लगने का अनुमान लगाया जा रहा है।

माकन का मंथन पूरा, अब मंत्रिमंडल विस्‍तार की संभावनाओं के बीच विधानसभा सत्र बुलाने की तैयारी

जयपुर Abhayindia.com प्रदेश में सियासी घमासान थामने के लिए कांग्रेस के राजस्‍थान प्रभारी अजय माकन का मंथन पूरा हो गया है। माकन ने दो दिन तक विधायकों के दिल की बात जानी और अब वे अपनी रिपोर्ट पार्टी हाईकमान को सौंपेंगे। इसके बाद मंत्रिमंडल फेरबदल की संभावनाएं जताई लगी है। बताया जा रहा है कि कांग्रेस में सत्ता और संगठन में बड़े बदलाव की तैयारी की जा रही है। मंत्रिमंडल फेरबदल के साथ कई मंत्रियों की छुट्टी होना अब तय माना जा रहा है। कांग्रेस के प्रभारी महासचिव अजय माकन ने इसके साफ संकेत दे दिए हैं कि मंत्रियों को संगठन में भेजा जा सकता है। इस बीच, विधानसभा का सत्र बुलाने की तैयारी चल रही है। सरकारी विभागों ने विधानसभा सत्र को देखते हुए तैयारियां शुरू कर दी हैं। कुछ नए विधेयक भी विधानसभा में पेश करने की तैयारी है। संसदीय कार्य विभाग विधानसभा सत्र बुलाने का प्रस्ताव मुख्यमंत्री के पास भेज चुका है। अब मुख्यमंत्री के स्तर पर फैसला होने के बाद फाइल राजभवन भेजी जाएगी। संसदीय प्रावधानों के मुताबिक छह माह में एक बार विधानसभा सदन की बैठक बुलाना अनिवार्य है। 19 मार्च को विधानसभा के बजट सत्र में आखिरी बैठक थी। इसके बाद विधानसभा की कार्यवाही अनिश्चितकाल के लिए स्थगित हुई थी। छह महीने के प्रावधान के हिसाब से 19 सितंबर से पहले विधानसभा सत्र बुलाना जरूरी है। सरकार में इसे लेकर तैयारियां शुरू हो चुकी हैं। हालांकि, अभी पुराने सत्र का भी सत्रावसान नहीं हुआ है। विधानसभा सत्र की अभी तारीख तय नहीं है।

 

 

बीकानेर : देहात कांग्रेस ने मंत्री को बताई समस्याएं, किया स्वागत

बीकानेर Abhayindia.com नगरी विकास मंत्री शांति धारीवाल का देहात कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने गुलदस्ता भेंट कर उनका अभिनंदन किया। इस दौरान बीकानेर की समस्याओं से अवगत कराया। देहात कांग्रेस उपाध्यक्ष नित्यानंद पारीक और गुलाम मुस्तफा के नेतृत्व में मिले कार्यकर्ताओं ने रेल फाटकों की समस्याओं के समाधान की मांग रखी। साथ ही प्रशासन शहरो के संग अभियान में पट्टों से वंचित लोगो कोप्राथमिकता से पट्टे उपलब्ध कराए जाए। हवाई सेवा विस्तार के लिए कोटा की तर्ज पर भूमि मुहैया कराने, नगर विकास न्यास में भूखंडों के लंबित प्रकरणों का निस्तारण कराने की बात रखी। प्रतिनिधि मंडल में कांग्रेस सेवादल के नेता नृसिंहदास व्यास, शांतिलाल सेठिया सहित कार्यकर्ता शामिल थे।

बीकानेर : हवाई सेवा के लिए निशुल्क मिले भूमि, व्यापारियों ने स्वायत्त शासन मंत्री के समक्ष रखी बात

बीकानेर Abhayindia.com कोटा की तर्ज पर बीकानेर में भी हवाई सेवा के विस्तार को लेकर निशुल्क भूमि आवंटन की मांग व्यापारियों ने फिर से उठाई है। शनिवार को बीकानेर में स्वायत्त शासन मंत्री के समक्ष व्यापारियों ने अपनी बात रखी। जिला उद्योग संघ अध्यक्ष द्वारकाप्रसाद पचीसिया एवं यात्री सेवा समिति के कार्यकारी अध्यक्ष नरेश मित्तल ने स्वायत्त शासन मंत्री को बीकानेर की ज्वलन्त समस्याओं से अवगत कराते हुए ज्ञापन सौंपा।

इसके जरिए बताया गया वर्तमान व्यवस्थाओं को देखते हुए बीकानेर से कोलकात्ता, गुवाहटी, बेंगलूरू व मुंबई जैसे महानगरों के लिए हवाई सेवाओं की नितांत आवश्यकता महसूस की जा रही है क्योंकि बीकानेर संभाग के औद्योगिक व व्यापारिक क्षेत्र से जुड़े लोगों को अपने व्यापार के सिलसिले में मुंबई, कोलकात्ता, गुवाहटी व बेंगलुरु आना- जाना रहता है।

बीकानेर को महानगरों से हवाई सेवा से जोडऩे के लिए नाल एयरपोर्ट से सटती 58.18 हेक्टेयर भूमि एयरपोर्ट ऑथोरिटी की ओर से आधारभूत सरंचनाओं के लिए निशुल्क चाही गई है। साथ ही कोटगेट रेल फाटक का स्थायी समाधान कराया जाए। वर्तमान में यह बीकानेर यातायात के लिए नासूर बना हुआ है जिसका खमियाजा पूरे बीकानेर को भुगतना पड़ रहा है। इसके लिए कोई स्थायी समाधान निकाला जाना चाहिए। इसके अलावा बीकानेर ईस्ट स्टेशन से जामसर तक रेल बाईपास बना दिया जाए ताकि इस समस्या का समाधान करने के लिए राज्य सरकार कोई भी विकल्प अपानाए।

बीकानेर : बारिश से मौसम हुआ सुहाना, गर्मी से मिली राहत…

बीकानेर Abhayindia.com सावन माह में बारिश का खास महत्व है। खासकर बीकानेर के लिए कहावत है’…सावन बीकानेर…शनिवार को यह साकार हुई। दिनभर बार बादल छाए रहे, अपराह्न बाद एक बारगी तेज बारिश हुई। इससे मौसम सुहाना हो गया। हलांकि बारिश थोड़ी ही आई लेकिन एक तरफ मौसम खुशनुमा बन गया है। वहीं दूसरी ओर जगह-जगह पर कीचड़ एकत्रित हो गया। नाले-नालियां ओवरफ्लो होकर दूषित पानी सड़कों पर आ गया। कचहरी परिसर, कलक्टे्रट, केईएम रोड, कोटगेट क्षेत्र में सड़क पर पानी एकत्रित हो गया। बारिश के बाद लोगों ने कचौड़ी-नमकीन का लुत्फ उठाया।

कोरोना : शनिवार को बीकानेर शहर में 18 केन्द्रों पर होगा टीकाकरण

बीकानेर Abhayindia.com कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग की ओर से टीकाकरण अभियान चलाया जा रहा है।

आरसीएचओ डॉ.राजेश गुप्ता के अनुसार शनिवार को बीकानेर शहर के 18 केन्द्रों पर ऑनलाइन बुकिंग से टीकाकरण किया जाएगा। साथ ही शहरी क्षेत्र में वैक्सीनेशन ऑन व्हील्स भी होगा। टीकाकरण सत्र 18+ 45 व 60 प्लस आयुवर्ग के लिए साझा होगा। इसके अलावा मिलिट्री हॉस्पिटल में वर्कप्लेस से संबंधित सत्र होगा।

गांवों में 22 केन्द्रों पर…


ग्रामीण क्षेत्रों में 22 ग्रामीण केन्द्रों पर ऑन स्पॉट रेजिस्ट्रेशन के माध्यम से कोविड टीकाकरण किया जाएगा।

माकन का मंथन पूरा, अब मंत्रिमंडल विस्‍तार की संभावनाओं के बीच विधानसभा सत्र बुलाने की तैयारी

बीकानेर : इन क्षेत्रों में दुबका है कोरोना, शनिवार सुबह की रिपोर्ट में दो नए मरीज आए..

बीकानेर : करमीसर रोड पर व्यर्थ बह रहा अमृत, जिम्मेवार विभाग बेखबर..

रेलवे : बीकानेर-हावड़ा ट्रेन एक अगस्त को रहेगी रद्द, बारिश बनी बाधा…

AdAdAdAd
- Advertisment -

Most Popular