Hometrendingदीपावली पर्व को लेकर नाल थाने में सीएलजी बैठक आयोजित, शांति और...

दीपावली पर्व को लेकर नाल थाने में सीएलजी बैठक आयोजित, शांति और सौहार्द बनाए रखने की अपील

बीकानेर Abhayindia.com दीपावली पर्व को देखते हुए नाल थाना परिसर में सीएलजी की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता नाल थानाधिकारी विकास बिश्नोई ने की।

बैठक में थानाधिकारी विकास बिश्नोई ने दीपावली पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में मनाने की अपील की। उन्होंने कहा कि त्योहार के दौरान कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस के साथ आमजन की भागीदारी भी महत्वपूर्ण है। किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तुरंत पुलिस को देने की बात कही।

बैठक में जिला पुलिस अधीक्षक मृदुल कच्‍छावा द्वारा नशे के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान ‘ऑपरेशन नीलकंठ ‘ की जानकारी दी गई। इस अवसर पर नाल सरपंच पवन बेद, नाल छोटी सरपंच निकिता पंवार, कावनी सरपंच प्रतिनिधि साबूखा, समाजसेवी दलीप सिंह, बच्‍छासर सरपंच प्रतिनिधि अशोक सिंह, शैतान सिंह, अंकित मत्तड़, बिरजू राम, पूर्व सरपंच श्रीराम रामावत, भरत नायक सहित सीएलजी सदस्य एवं ग्रामीण उपस्थित रहे।

AdAdAdAd
- Advertisment -

Most Popular