Tuesday, June 23, 2026
Hometrendingरेलवे : बीकानेर-हावड़ा ट्रेन एक अगस्त को रहेगी रद्द, बारिश बनी बाधा...

रेलवे : बीकानेर-हावड़ा ट्रेन एक अगस्त को रहेगी रद्द, बारिश बनी बाधा…

AdAdAdAdAdAdAdAdAdAd

बीकानेरAbhayindia.com देश के कई राज्यों में इन दिनों बारिश का दौर चल रहा है। भारी बारिश के कारण रेल यातायात प्रभावित हो रहा है। इसके चलते ट्रेनों का संचालन गड़बड़ा रहा है। रैक में कमी आ रही है। यही वजह है कि बीकानेर-हावड़ा स्पेशल ट्रेन 01 अगस्त को रद्द रहेगी।

वरिष्ठ वाणिज्य मंडल प्रबंधक अनिल रैना के अनुसार हावड़ा क्षेत्र में भारी बारिश के कारण ट्रेन संख्या 02387, हावड़ा-बीकानेर स्पेशल ट्रेन को 30 जुलाई को रद्द किया गया था, जिसके कारण रैक में कमी आ गई, इसके चलते ट्रेन संख्या 02388, बीकानेर-हावड़ा स्पेशल ट्रेन 01 अगस्त को रद्द रहेगी।

कोरोना : बीकानेर में शुक्रवार को आया एक मरीज.

बीकानेर Abhayindia.com जिले में कोरोना बेदम हो रहा है। सीएमएचओ डॉ.ओपी चाहर के अनुसार शुक्रवार को 1420 सेम्पल हुए थे, इसमें एक नया मरीज सामने आया है। लेकिन जिले में अभी भी 15 एक्टिव केस है। इस स्थिति में सावधानी जरूरी है।

30 जुलाई की दैनिक रिपोर्ट…

कुल सेम्पल- 1420
पॉजिटिव- 01
रीकवर- 0
कुल एक्टिव केस- 15
कोविड-केयर सेंटर- 00
हॉस्पिटल- 00
होम क्वारेन्टइन- 15
मृत्यु 00
कन्टेन्टमेंट जोन- 01
माइक्रे कंटेनमेंट-00

बीकानेर : सूक्षम एवं लघु उद्यम के प्रकरणों का हुआ निस्तारण

बीकानेर Abhayindia.com एमएसएमइडी एक्ट 2006 के प्रावधानों के तहत विलम्बित भुगतानों के प्रकरणों के निस्तारण के लिए गठित सूक्ष्म एवं लघु उद्यम सुविधा परिषद की द्वितीय संभाग स्तरीय दो दिवसीय बैठक शुक्रवार को परिषद के अध्यक्ष एवं अतिरिक्त निदेशक उद्योग वाई.एन. माथुर की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई।

जिला उद्योग केन्द्र की महाप्रबन्धक एवं सुविधा परिषद की प्रभारी मंजू नैण गोदारा ने बताया कि बैठक में 37 करोड़ 71 लाख एक हजार 580 के विलम्बित भुगतान के 58 प्रकरणों की सुनवाई की गई। इसमें परिषद की ओर से 06 प्रकरणों में आपूर्तिकर्ता एवं क्रेता की आपसी सहमति से समझौता करवाया गया। उन्होंने बताया कि 7 प्रकरणों में परिषद की ओर से अंतिम निर्णय जारी किया गया। 37 प्रकरणों में आपूर्तिकर्ता एवं क्रेता के मध्य एमएसएमइडी एक्ट 2006 की धारा 18 (2) के प्रावधानों के अनुसार कॉउन्सलेशन की प्रक्रिया शुरू की गई।

इसी प्रकार से 05 प्रकरणों में परिषद की ओर से गत बैठक में दिए गए निर्देशों के अनुसार समझौता नहीं होने के कारण एमएसएमइडी एक्ट 2006 की धारा 18(3) के प्रावधानों के अनुसार परिषद के स्तर पर प्रक्रिया प्रारम्भ की गई। बैठक में एम.एम.एल. पुरोहित, अग्रणी बैंक प्रबंधक सुरेश शर्मा, प्रबंधक राजस्थान वित निगम, सुविधा परिषद की सहप्रभारी पूजा शर्मा, सुविधा परिषद के मनीष सुथार एवं रमाकान्त शर्मा मुख्यालय (उद्योग) उपस्थित रहे।

रेलवे : दो ट्रेनों में लगाए अस्थायी कोच…

बीकानेर Abhayindia.com उत्तर पश्चिमी रेलवे ने यात्रियों की सुविधा के लिए दो ट्रेनों में द्वितीय शयनयान कोच की अस्थाई बढ़ोतरी की है।

उत्तर पश्चिम रेलवे के उप महाप्रबन्धक (सामान्य) मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी लेफ्टिनेंट शशि किरण के अनुसार ट्रेन संख्या 02789/02790, सिकन्दराबाद-हिसार-सिकन्दराबाद स्पेशल ट्रेन में सिकन्दराबाद से 03 से 31 अगस्त तक एवं हिसार से 06 अगस्त से 03 सितंबर तक 01 द्वितीय शयनयान कोच, ट्रेन संख्या 07020/07019, हैदराबाद-जयपुर-हैदराबाद ट्रेन में हैदराबाद से 07 से 28 अगस्त तक जयपुर से 10 से 31 अगस्त तक 01 द्वितीय शयनयान श्रेणी कोच की अस्थाई बढ़ोतरी की जा रही है।

AdAdAdAdAdAdAdAdAdAdAdAdAdAd
- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!