Hometrendingबीकानेर में यूडीएच मंत्री ने यूआईटी की आवासीय योजना ‘आनंदम् ग्रीन्स’ का...

बीकानेर में यूडीएच मंत्री ने यूआईटी की आवासीय योजना ‘आनंदम् ग्रीन्स’ का किया शुभारंभ

AdAdAdAdAdAdAdAdAd

बीकानेर Abhayindia.com स्वायत्त शासन मंत्री शांति धारीवाल ने शनिवार को नगर विकास न्यास की आनंदम् ग्रीन्स आवासीय योजना का वर्चुअल शुभारम्भ किया। योजना के बारे में बताते हुए धारीवाल ने कहा कि इस योजना में 60, 40 व 30 फुट चौड़ी सड़कें एवं एक पार्क बनाया जाएगा। इसके अतिरिक्त यहां 7 एग्रो इण्डस्ट्रियल वेयर हाऊस भूखण्ड, 137 आवासीय भूखण्ड, 28 व्यावसायिक भूखण्ड तथा 20 भूखण्ड दुकानों के लिए उपलब्ध होंगे, जिनसे नगर विकास न्यास को राजस्व प्राप्त हो सकेगा। इस अवसर पर धारीवाल ने बताया कि बीकानेर में 10.14 करोड़ रुपए राशि की लागत से पूगल रोड से वाया सब्जी मण्डी व वूलन मण्डी रोड तक आरओबी बनाया जाएगा तथा 18.72 करोड़ रुपए राशि  की लागत से म्यूजियम सर्किल से हल्दीराम प्याऊ तक रोड वाईडनिंग, स्ट्रेंथनिंग एवं ड्रेनेज का कार्य किया जाएगा। उन्होंने बताया कि बीकानेर नगर निगम के 80 वार्डों  में 28 करोड़ रुपए की लागत से सड़क, नाला-नाली, श्मशान-कब्रिस्तान के विकास कार्य कराये जा रहे है।

स्वायत्त शासन मंत्री ने बताया कि बीकानेर में अमृत योजना के तहत 113.58 करोड़ रुपए व्यय कर 134.08 किलोमीटर सीवर लाईन डाली गयी है, जिससे 11 हजार 506 परिवार लाभान्वित होंगे।  सीवर निस्तारण के लिए एक 20 एम.एल.डी. क्षमता का एस.टी.पी. , एक पम्पिंग स्टेशन निर्माण, दो एस.टी.पी. का अपग्रेडेशन किया गया है। इससे लगभग 75 हजार जनसंख्या लाभान्वित होगी। ग्रीन स्पेस योजना में 1.77 करोड़ रूपये व्यय कर 6 उद्यानों में विकास कार्य किए गए हैं। वर्चुअल शुभारंभ कार्यक्रम में ऊर्जा मंत्री डॉ. बी.डी.कल्ला जयपुर से जुडे़। उन्होंने स्वायत्त शासन मंत्री को बीकानेर शहर की विभिन्न जनसमस्याओं से अवगत करवाते हुए कहा कि आप बीकानेर आएं है, आप से इस शहर को काफी उम्मीदें हैं। उन्होंने रेलवे सांखला फाटक और रानीबाजार रेलवे फाटक पर अण्डर ब्रिज बनाने पर जोर दिया।

धारीवाल ने जन स्वास्थ्य एवं अभियांत्रिकी विभाग के कार्यों, इंदिरा गांधी शहरी क्रेडिट कार्ड योजना, इंदिरा रसोई योजना, मुख्यमंत्री इंदिरा रसोई योजना, नगर विकास न्यास, नगर निगम, आरयूआईडीपी व कोरोना काल में राज्य सरकार द्वारा किए गए कार्यों की जानकारी दी।

इस अवसर पर नगरीय विकास आवासन एवं स्वायत्त शासन विभाग के सलाहकार डॉ जी.एस. सन्धू, स्वायत्त शासन विभाग के शासन सचिव भवानी सिंह देथा, जिला कलक्टर नमित मेहता, निदेशक एवं विशिष्ठ सचिव दीपक नंदी, निगम आयुक्त एएच गौरी, नगर विकास न्यास सचिव नरेंद्र सिंह पुरोहित आदि मौजूद रहे।

64 हजार घरों को सीवरेज कनेक्शन से जोड़ने का लक्ष्य

शहर के 64 हजार घरों को सीवरेज सिस्टम से जोड़ा जाएगा। जिससे सीवरेज सुविधा 31 प्रतिशत से बढ़कर 71 प्रतिशत हो जाएगी। इनमें आरयूआईडीपी 41 हजार सीवर कनेक्शन, नगर निगम 12 हजार एवं नगर विकास न्यास 11 हजार कनेक्शन कराएगा। वर्तमान में 5 हजार घर सीवरेज सुविधा से जुड़े हैं। अब 1 लाख 14 हजार घर सीवरेज सुविधा से जुड़ जाएंगे। सुजानदेसर में चांदमल के बाग में जलभराव की समस्या को आरयूआईडीपी द्वारा हल किया जाएगा। आरयूआईडीपी के द्वारा चांदमल बाग के वर्षा जल निकालने के लिए पंपिंग स्टेशन तथा बद्री भैरू नाले के साथ-साथ सीवरेज डालने का कार्य भी आरयूआईडीपी के द्वारा किया जाएगा। इस कार्य पर 16.30 करोड़ रुपए खर्च होंगे। रानी बाजार क्षेत्र में अंबेडकर सर्किल के पास स्थित रेलवे फाटक पर 6 करोड की लागत से रेलवे अंडर ब्रिज का निर्माण नगर विकास न्यास द्वारा करवाया जाएगा। इसके लिए नगर विकास न्यास द्वारा निविदाएं आमंत्रित की गई हैं।

नवीन आवासीय योजना का संक्षिप्त विवरण

बीछवाल के खसरा नंबर 55 तादादी 901 हैक्टेयर भूमि राजस्व अभिलेख में नगर विकास न्यास के नाम दर्ज हैं। जिसका न्यास स्तर से तकनीकी सर्वेक्षण करने के उपरांत 4.8161 हेक्टेयर भूमि का मास्टर प्लान ले-आउट तैयार कर वरिष्ठ नगर नियोजन कार्यालय में अनुमोदन करवाया गया है। तत्पश्चात स्थानीय स्तरीय ले-आउट प्लान समिति के अनुमोदित करने के बाद नगर सुधार अधिनियम 1959 की धारा 32(1) में अधिसूचित करने के लिए प्रकरण राज्य सरकार को भिजवाया गया। नगरीय विकास विभाग द्वारा 7 जुलाई से उक्त योजना की अधिसूचना जारी कर दी गई हैं।

गणपति प्‍लाजा के मामले में तीन जनों के खिलाफ मामला दर्ज करने के आदेश

बीकानेर Abhayindia.com बीकानेर के गणपति प्‍लाजा मार्केट में तोड़फोड़ कर पैसेज को अपनी दुकान में मिला लेने तथा चोरी के आरोप से जुड़े प्रकरण में अदालत ने तीन जनों के खिलाफ मामला दर्ज करने के आदेश दिए हैं। परिवादी विकास सचदेव ने बताया कि कंचन सुथार, धनराज सुथार व गौरव बरेजा ने दुकान नंबर 60 व 61 के बीच के पैसेज को कोरोना लॉकडाउन के दौरान तोड़फोड़ करके दुकान नंबर 61 व 62 में मिला लिया तथा उसका सारा सामान चोरी कर ले गए। इस दौरान दीवार में तोड़फोड़ करने से बिल्डिंग को भी नुकसान पहुंचाया। परिवादी ने बताया कि इसकी सूचना उसने कोटगेट पुलिस थाने में दी, लेकिन मामला दर्ज नहीं किया गया। इसके बाद उन्‍होंने परिवाद मुख्‍य न्‍यायिक मजिस्‍ट्रेट न्‍यायालय बीकानेर में पेश किया। न्‍यायालय ने इस प्रकरण में उक्‍त आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज करने के आदेश दिए हैं।

बीकानेर आए यूडीएच मंत्री को कार्यकर्त्‍ताओं ने दिखाए काले झंडे, देखें वीडियो…

बीकानेर Abhayindia.com प्रशासन शहरों के संग अभियान की तैयारियों के सिलसिले में बीकानेर आए यूडीएच मंत्री शांति धारीवाल को शनिवार को भारतीय जनता युवा मोर्चा के कार्यकर्त्‍ताओं ने काले झंडे दिखा कर विरोध दर्ज कराया। हालांकि, यह विरोध रस्‍म अदायगी भर था। कार्यकर्त्‍ताओं के काले झंडे दिखाने से पहले ही पुलिस हरकत में आ गई थी। पुलिस ने कार्यकर्ताओं को किनारे कर दिया। भाजयुमो कार्यकर्त्‍ताओं की ओर से किए जा रहे विरोध के जवाब में कांग्रेस कार्यकर्त्‍ताओं ने भी मंत्रियों के पक्ष में नारेबाजी की। भाजयुमो कार्यकर्त्‍ताओं ने शहर का विकास नहीं होने के आरोप लगाते हुए मंत्री धारीवाल के अलावा ऊर्जा मंत्री डॉ. बी.डी. कल्‍ला के खिलाफ नारे भी लगाए। आपको बता दें कि मंत्री धारीवाल ने सुबह नगर विकास न्यास की योजनाओं का लोकार्पण करने के बाद रानी बाजार रेलवे क्रासिंग का दौरा किया। मंत्री के विरोध के दौरान भाजयुमो के शहर अध्यक्ष वेद व्यास ने कहा कि बीकानेर में विकास कार्य ठप है। न्यास के की सडकें, पार्क बदहाल है। रेलवे फाटकों की समस्या का निराकरण नहीं हो रहा।

बीकानेर में रेलवे फाटकों की समस्‍या पर मंत्री धारीवाल ने क्‍या कहा? देखें वीडियो…

बीकानेर Abhayindia.com नगरीय विकास मंत्री शांति धारीवाल आज बीकानेर दौरे पर है। उन्‍होंने यहां बीकानेर में रेल फाटकों की समस्‍या के समाधान के लिए रेल फाटकों का जायजा लिया। इसके बाद उन्‍होंने पत्रकारों के सवाल के जवाब में कहा कि यह सही है कि यहां रेल फाटकों की समस्‍या का वर्षों से समाधान नहीं निकल सका है। लेकिन, राज्‍य सरकार इस समस्‍या का अब हर हाल में समाधान निकालेगी। उन्‍होंने कहा कि अंडरपास, ओवरब्रिज या बाइपास में से जो भी उचित रास्‍ता होगा, उसे अपनाया जाएगा।

बीकानेर के बोथरा कॉम्‍प्‍लेक्‍स में स्थित फाइनेंस ऑफिस में आग पर पाया काबू

Bothara Complex
Bothara Complex

बीकानेर Abhayindia.com बीकानेर के व्यस्ततम बाजार बोथरा काम्प्लेक्स में स्थित एक फाइनेंस के ऑफिस में आग लग गई। आग से ऑफिस का सामान जल कर राख हो गया। घटना की जानकारी मिलने के बाद नगर निगम की फायर ब्रिगेड के वाहन मौके पर पहुंची और उसे काबू कर लिया। इस दौरान एकबारगी अफरा-तफरी से मच गई। गनीमत रही कि आग का ज्‍यादा फैलाव नहीं हो सका, अन्‍यथा आसपास की दुकानें भी चपेट में आ सकती थी। मौके पर कोटगेट थाना पुलिस का जाब्‍ता भी पहुंच गया। आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल सका है। प्राथमिक तौर पर शॉर्ट सर्किट के कारण आग लगने का अनुमान लगाया जा रहा है।

माकन का मंथन पूरा, अब मंत्रिमंडल विस्‍तार की संभावनाओं के बीच विधानसभा सत्र बुलाने की तैयारी

जयपुर Abhayindia.com प्रदेश में सियासी घमासान थामने के लिए कांग्रेस के राजस्‍थान प्रभारी अजय माकन का मंथन पूरा हो गया है। माकन ने दो दिन तक विधायकों के दिल की बात जानी और अब वे अपनी रिपोर्ट पार्टी हाईकमान को सौंपेंगे। इसके बाद मंत्रिमंडल फेरबदल की संभावनाएं जताई लगी है। बताया जा रहा है कि कांग्रेस में सत्ता और संगठन में बड़े बदलाव की तैयारी की जा रही है। मंत्रिमंडल फेरबदल के साथ कई मंत्रियों की छुट्टी होना अब तय माना जा रहा है। कांग्रेस के प्रभारी महासचिव अजय माकन ने इसके साफ संकेत दे दिए हैं कि मंत्रियों को संगठन में भेजा जा सकता है। इस बीच, विधानसभा का सत्र बुलाने की तैयारी चल रही है। सरकारी विभागों ने विधानसभा सत्र को देखते हुए तैयारियां शुरू कर दी हैं। कुछ नए विधेयक भी विधानसभा में पेश करने की तैयारी है। संसदीय कार्य विभाग विधानसभा सत्र बुलाने का प्रस्ताव मुख्यमंत्री के पास भेज चुका है। अब मुख्यमंत्री के स्तर पर फैसला होने के बाद फाइल राजभवन भेजी जाएगी। संसदीय प्रावधानों के मुताबिक छह माह में एक बार विधानसभा सदन की बैठक बुलाना अनिवार्य है। 19 मार्च को विधानसभा के बजट सत्र में आखिरी बैठक थी। इसके बाद विधानसभा की कार्यवाही अनिश्चितकाल के लिए स्थगित हुई थी। छह महीने के प्रावधान के हिसाब से 19 सितंबर से पहले विधानसभा सत्र बुलाना जरूरी है। सरकार में इसे लेकर तैयारियां शुरू हो चुकी हैं। हालांकि, अभी पुराने सत्र का भी सत्रावसान नहीं हुआ है। विधानसभा सत्र की अभी तारीख तय नहीं है।

कोरोना : शनिवार को बीकानेर शहर में 18 केन्द्रों पर होगा टीकाकरण

बीकानेर Abhayindia.com कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग की ओर से टीकाकरण अभियान चलाया जा रहा है।

आरसीएचओ डॉ.राजेश गुप्ता के अनुसार शनिवार को बीकानेर शहर के 18 केन्द्रों पर ऑनलाइन बुकिंग से टीकाकरण किया जाएगा। साथ ही शहरी क्षेत्र में वैक्सीनेशन ऑन व्हील्स भी होगा। टीकाकरण सत्र 18+ 45 व 60 प्लस आयुवर्ग के लिए साझा होगा। इसके अलावा मिलिट्री हॉस्पिटल में वर्कप्लेस से संबंधित सत्र होगा।

गांवों में 22 केन्द्रों पर…


ग्रामीण क्षेत्रों में 22 ग्रामीण केन्द्रों पर ऑन स्पॉट रेजिस्ट्रेशन के माध्यम से कोविड टीकाकरण किया जाएगा।

माकन का मंथन पूरा, अब मंत्रिमंडल विस्‍तार की संभावनाओं के बीच विधानसभा सत्र बुलाने की तैयारी

बीकानेर : इन क्षेत्रों में दुबका है कोरोना, शनिवार सुबह की रिपोर्ट में दो नए मरीज आए..

बीकानेर : करमीसर रोड पर व्यर्थ बह रहा अमृत, जिम्मेवार विभाग बेखबर..

रेलवे : बीकानेर-हावड़ा ट्रेन एक अगस्त को रहेगी रद्द, बारिश बनी बाधा…

 

AdAdAdAd
- Advertisment -

Most Popular