Monday, June 22, 2026
Homeबीकानेरबीकानेर में अवैध कॉलोनियों का किया निरीक्षण, कब्‍जेधारियों की सूची बनाने के...

बीकानेर में अवैध कॉलोनियों का किया निरीक्षण, कब्‍जेधारियों की सूची बनाने के निर्देश…

AdAdAdAdAdAdAdAdAdAd
Bikaner SDM Meenu Varma
Bikaner SDM Meenu Varma

बीकानेर Abhayindia.com बीकानेर में अवैध कॉलोनियों के खिलाफ जिला प्रशासन सतर्क है। उपखण्ड अधिकारी मीनू वर्मा ने मंगलवार को तहसीलदार सुमन शर्मा, नगर विकास न्यास के तहसीलदार कालूराम परिहार गिरदावर और पटवारी सहित विभिन्न अधिकारियों के साथ चकगर्बी और आसपास के क्षेत्रों में अवैध कॉलोनियों का मौका निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने हलका गिरदावर व पटवारी को इन क्षेत्रों का सर्वे करते हुए रिपोर्ट प्रस्तुत करे और नियमानुसार कार्यवाही अमल में लाई जाए।

राजस्‍थान : मंत्रियों के बंगलों में उमड़ रही तबादलों के तलबगारों की भीड़

जयपुर Abhayindia.com प्रदेश में तबादलों से रोक हटाने के साथ ही राजधानी जयपुर स्थित सिविल लाइंस में मंत्रियों के बंगलों पर आवेदकों की भीड़ जुटने लगी है। सबसे ज्‍यादा भीड़ शिक्षा राज्यमंत्री के बंगले में नजर आ रही है। इसके अलावा ऊर्जा मंत्री, नगरीय विकास मंत्री के बंगलों में भी तबादला चाहने वाले बड़ी संख्‍या में पहुंच रहे हैं। इसके लिए कोई मंत्रीजी के हाथ जोड़ रहा है तो कोई उनके हाथ में अपने इलाके के विधायक या मंत्री की डिजायर की कॉपी थमा रहा है। आपको बता दें कि शिक्षा विभाग ने सैंकंड ग्रेड शिक्षकों से ऑनलाइन आवेदन मांग लिए है, लेकिन तृतीय श्रेणी शिक्षकों के लिए अभी आवेदन नहीं मांगे है। बीते कई वर्षों से इनके तबादले नहीं हुए है। बताया जा रहा है कि तृतीय श्रेणी के शिक्षकों के तबादलों में अभी सबसे बड़ी वजह स्टाफिंग पैटर्न का लागू होना है।

दीवार पर बवाल : पूर्व मंत्री भाटी ने कहा- चाहे गोली चला लो, लेकिन दीवार तो बनेगी…

बीकानेर के कांग्रेस नेता का बयान- जी-हुजूरी करने वालों को नहीं मिले मौका…

बीकानेर Abhayindia.com प्रदेश में सत्‍ता और संगठन में भागीदारी के लिए चल रही कवायद के बीच बीकानेर में भी कई नेता सक्रिय हो गए हैं। राजनी‍तिक नियुक्तियों को लेकर ये नेता जयपुर से दिल्‍ली तक चक्‍कर लगा रहे हैं। इस बीच, कांग्रेस के वरिष्‍ठ नेता गुलाम मुस्‍तफा (बाबू भाई) ने राजस्‍थान प्रभारी अजय माकन से दिल्‍ली में मुलाकात करते हुए सत्‍ता और संगठन में उचित भागीदारी देने की मांग रखी। मुस्‍तफा ने इस दौरान कहा कि नेताओं की जी-हुजूरी करने वाले मौकापरस्तों यहाँ तक कि संघी विचारधारा रखने वाले लोगों को बार-बार अवसर देने से जमीनी स्तर के कार्यकर्ताओं के मन मे हताशा आई है। मुस्तफा ने कहा कि पार्टी की मजबूती के लिये वर्षों से कार्य करने वाले कैडरबेस कार्यकर्ताओं को  सत्ता व संगठन में उचित भागीदारी देनी चाहिए। मुस्तफा ने कहा कि पिछले 25 वर्षों से सत्ता और संगठन में पार्टी प्रत्याशी के रूप मे हारे अथवा जीते नेताओं के समर्थकों को ही रिपिट करने से पार्टी सैकिंड लाईन के नेता, कार्यकर्ता हताश होकर घर बैठ जाते हैं अथवा राह बदलने को मजबूर होते हैं। कैडरबेस कार्यकर्ता स्थानीय नेताओं के कोपभाजन का शिकार होने के डर से नेतृत्व के समक्ष सच्चाई नहीं रख पाते हैं।

कुंआरों को विवाह के लिए करना होगा 119 दिन इंतजार, देवउठनी एकादशी से शुरू होंगे मांगलिक कार्यक्रम…

इस बार चातुर्मास काल आषाढ़ शुक्ल एकादशी (20 जुलाई) से शुरू होकर कार्तिक शुक्ल एकादशी (15 नवम्बर) तक होगा। ऐसी मान्‍यता है कि चातुर्मास शुरू होते ही भगवान विष्णु सृष्टि संचालन का कार्य भगवान शिव को सौंपकर खुद क्षीर सागर में योग निद्रा के लिए चले जाते हैं। चातुर्मास में शिव आराधना का विशेष महत्व है। सावन का महीना चातुर्मास में ही आता है। चातुर्मास के साथ ही मांगलिक कार्य विवाह, यज्ञोपवीत संस्कार, मुंडन संस्कार, दीक्षाग्रहण, नवीन गृहप्रवेश आदि शुभ कार्य नहीं किए जाते हैं। हालांकि, इन दिनों में खरीदारी, लेन-देन, निवेश, नौकरी और बिजनेस जैसे नए कामों की शुरुआत के लिए शुभ मुहूर्त रहेंगे।

आपको यह भी बता दें कि चातुर्मास के चलते विवाह समारोह भी नहीं होंगे, ऐसे में कुंआरों को करीब 119 दिनों तक यानी देवउठनी एकादशी तिथि तक इंतजार करना होगा। देवशयनी एकादशी 20 जुलाई और देव उठनी एकादशी 14 नवंबर को है। देवउठनी एकादशी के साथ ही शुभ कार्यों के मार्ग खुल जाएंगे। विवाह का पहला मुहूर्त 15 नवंबर को है।

मुरलीधर व्‍यास कॉलोनी के घरों में आया मटमैला पानी

water supply in murlidhar vyas colony
water supply in murlidhar vyas colony

बीकानेर Abhayindia.com  मुरलीधर व्‍यास कॉलोनी में आज सुबह मटमैले पानी की आपूर्ति हो रही है। इस संबंध में क्षेत्र के लोगों ने जलदाय विभाग के अधिकारियों को भी अवगत कराया है। विभाग के अधीक्षण अभियंता दीपक बंसल ने बताया कि वे अभी बीकानेर से बाहर है। कॉलोनी क्षेत्र में सप्‍लाई किए गए पानी को लेकर उन्‍हें भी शिकायतें मिली है। इस पर मैंने एक टीम को पानी का सैंपल लेकर जांच कराने के निर्देश दिए हैं। इस संबंध में विभाग की एईएन योगिता ने बताया कि पानी में कचरा या गंदगी नहीं है, ऐसा लगता है कि इसमें बारिश का पानी मिक्‍स हो गया। इसका पता लगाया जा रहा है। इधर, क्षेत्र के लोगों का कहना है कि कॉलोनी में कई जगहों पर पानी की पाइप लाइन क्षतिग्रस्‍त हालत है। इन्‍हें दुरुस्‍त नहीं कराया जा रहा है। ऐसे में मटमैला पानी संभवत: उन्‍हीं लाइनों से आ सकता है।

अजय माकन के रिट्वीट से गर्माई राजस्‍थान की राजनीति, कोई अपने दम पर राज्‍य में…

जयपुर Abhayindia.com राजस्‍थान में गहलोत-पायलट के बीच चल रहे सियासी विवाद के बीच पंजाब में आखिरकार नवजोत सिंह सिद्धू कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष बना दिया गया है। इसके साथ ही अब राजस्‍थान में भी हलचल तेज हो गई है। दरअसल, यह हलचल प्रदेश प्रभारी अजय माकन एक रिट्वीट के चलते हुई है। इसके बाद यह कयास यह भी लगाया जाने लगा है कि राजस्थान में सचिन पायलट को फिर से प्रदेशाध्यक्ष बनाया जा सकता है। आपको बता दें कि नवजोत सिंह सिद्धू को पंजाब कांग्रेस का अध्यक्ष बनाए जाने के बाद अजय माकन ने एक पत्रकार के दो ट्वीट्स को रिट्वीट किया है। इन ट्वीट्स में लिखा है कि “किसी भी राज्य में कोई क्षत्रप अपने दम पर नहीं जीतता है। गांधी-नेहरू परिवार के नाम पर ही गरीब, कमजोर वर्ग, आम आदमी का वोट मिलता है। मगर चाहे वह अमरिन्द्र सिंह हो या गहलोत या पहले शीला या कोई और। माना जा रहा है कि इस ट्वीट को रिट्वीट कर अजय माकन ने सीधे तौर पर अशोक गहलोत पर निशाना साधा है।

अबकी बार सावन की लगेगी जोरदार झड़ी!

जयपुर Abhayindia.com प्रदेश में मानसून की बारिश से कई इलाके तर-बतर हो गए है वहीं कई इलाकों में अब भी झमाझम का इंतजार है। इस बीच, अच्‍छी खबर यह है कि अबकी बार सावन में जोरदार बारिश होगी। आपको बता दें कि 23 जुलाई से सावन शुरू हो जाएगा। मौसम विभाग के अनुसार, इस बार सावन में बारिश की झड़ी लगेगी। इसी क्रम में विभाग ने तीन दिन तक यलो अलर्ट जारी कर भारी बारिश की चेतावनी दी है। अलर्ट का असर 21 जुलाई तक दिखाई देगा। विभाग ने 20 जुलाई को अजमेर, अलवर, बांसवाड़ा, बारां, भरतपुर, भीलवाड़ा, बूंदी, चित्तौडगढ़़, दौसा, धौलपुर, डूंगरपुर, जयपुर, झालावाड़, झुंझुनूं, करौली, प्रतापगढ़, राजसमंद, सवाई माधोपुर, सीकर, सिरोही, टोंक और उदयपुर जिलों में कहीं-कहीं पर मेघगर्जन और वज्रपात की संभावना जताई है। 21 जुलाई को अजमेर, अलवर, बांसवाड़ा, बारां, भरतपुर, भीलवाड़ा, बूंदी, चित्तौडगढ़़, दौसा, धौलपुर, डूंगरपुर, जयपुर, झालावाड़, झुंझुनूं, करौली, कोटा, प्रतापगढ़, राजसमंद, सवाई माधोपुर, सीकर, सिरोही, टोंक, उदयपुर जिलों में कहीं-कहीं पर मेघगर्जन और वज्रपात की संभावना।

अनुकंपा नियुक्ति मामले में अब नहीं होगी देर, नए निर्देश जारी…

जयपुर Abhayindia.com प्रदेश में अशोक गहलोत सरकार ने अनुकंपा नियुक्ति मामले में बड़ी राहत देते हुए नए निर्देश जारी किए है। नए निर्देश के बाद अब महज 45 दिनों के भीतर अनुकंपा नियुक्ति मिल सकेगी। आपको बता दें कि अब तक आवेदन की प्रक्रिया जटिल होने के कारण समय पर अनुकंपा नियुक्ति नहीं मिल पाती थी और आवेदकों को विभागों के चक्कर लगाने पड़ते थे। अब सरकार ने नोडल अधिकारी और केस अधिकारी नियुक्त कर उनकी ज़िम्मेदारी तय कर दी है। कार्मिक विभाग ने सभी ज़िला कलेक्टरों, एसीएस और सचिवों को परिपत्र जारी कर दिया है। नई व्यवस्था के तहत किसी राजकीय कर्मी की सेवाकाल में मौत होने पर केस प्रभारी परिजनों को अनुकम्पा नियुक्ति दिलवाएगा। आपको बता दें कि वर्तमान में कोविड से जान गंवाने वाले कई कर्मचारियों के आश्रितों की अनुकंपा से संबंधित फाइलें विभागों में लंबित चल रही है। ऐसे मामलों में अब तेजी आने की संभावना जताई जा रही है।

यह होगी अफसरों की ज़िम्मेदारी…

-नियुक्ति नहीं मिलने की ज़िम्मेदारी नोडल अफसर व केस प्रभारी की होगी।

-विभाग से आवेदन लेने पर उसकी सारी जांच करने का दायित्व नोडल अफसर का होगा।

-आवेदन में कमी को 30 दिन के भीतर पूरा करवाना होगा।

-एचओडी व केस प्रभारी मृतक के परिजनों को अनुकंपा नियुक्ति के आवेदन की प्रक्रिया बताएंगे।

-नोडल अधिकारी एचओडी स्तर से जारी होने वाले आदेश/प्रमाण पत्र या अन्य दस्तावेज़ तैयार करेंगे।

-नोडल अधिकारी को डीओपी के साथ तालमेल बनाना होगा।

-आवेदन के बाद सक्षम स्तर से अनुमोदन करवाकर 45 दिन में नियुक्ति देना होगी।

-केस प्रभारी आवेदन के बारे में परिजनों को जानकारी देंगे।

-आवेदन पत्र देने के बाद पात्र आश्रित से तय समय में आवेदन लेंगे।

-आवेदन के समय एचओडी स्तर पर ज़रूरी औपचारिकताएं पूरी करवाएंगे।

-15 दिन में आवेदन पूरा कराते हुए HOD ऑफिस को भेजना सुनिश्चित करवाएंगे।

-एचओडी के ज़रिये नोडल अधिकारी के संपर्क में रहेंगे।

-नोडल अधिकारी के बताए जाने पर आवेदन की कमी को तुरंत ठीक करवाएंगे।

-वे नियुक्ति आदेश होने पर मृत कर्मचारी के आश्रित को सूचित करेंगे।

महाराजा गंगासिंह यूनिवर्सिटी : यूजी और पीजी फाइनल ईयर प्रैक्टिकल परीक्षा 23 से

बीकानेर Abhayindia.com महाराजा गंगासिंह यूनिवर्सिटी (एमजीएसयू) बीकानेर की यूजी और पीजी फाइनल ईयर की प्रैक्टिकल परीक्षा 23 जुलाई से 10 अगस्‍त तक आयोजित की जाएगी। यूनिवर्सिटी के उप कुलसचिव डॉ. बिठल बिस्‍सा ने बताया कि परीक्षा संबंधी दिशा-निर्देश 20 जुलाई को यूनिवर्सिटी की वेबसाइट पर अपलोड किया जाएगा।

रेलवे : बिना टिकट यात्रा करने वालों पर नकेल, रेलवे ने वसूला एक लाख रुपए से ज्यादा का जुर्माना

बीकानेर Abhayindia.com बिना टिकट यात्रा करना भारी पड़ रहा है। रेलवे ने ऐसे यात्रियों पर नकेल कस रहा है। इसके लिए उत्तर पश्चिमी रेलवे बीकानेर मंडल की ओर से स्पेशल टिकट चैकिंग अभियान चलाया जा रहा है। रेलवे ने शुक्रवार को अलग-अलग मंडलों को बेस बनाकर सघन टिकट चैकिंग अभियान चलाया इस दौरान कुल 349 मामलों में रेलवे 1 लाख 34 हजार 430 रुपए का जुर्माना वसूला है। वरिष्ठ वाणिज्य मंडल प्रबंधक अनिल रैना के नेतृत्व में भिवानी स्टेशन को बेस रखते हुए टिकट निरीक्षकों के 10 स्टाफ के साथ भिवानी स्टेशन व ट्रेनों में भिवानी- सिरसा, भिवानी- रेवाडी खण्डों पर सघन टिकट अभियान चलाया।

इस दौरान बेटिकट यात्रा करने वालों,बिना मास्क, गंदगी फैलाने वालों को व धूम्रपान करने वालों पर कार्रवाई की गई। इस दौरान बिना टिकट यात्रा के कुल 131 मामले पकडे, जिससे अतिरिक्त किराया व पेनल्टी सहित 48 हजार ९०५ रुपए वसूले गए एवं बिना मास्क के 10 मामलों में 2200 रुपए सहित कुल 141 मामलों से 51 हजार 105 रुपए का जुर्माना वसूला गया।

यहां भी चला अभियान…

मंडल वाणिज्य प्रबंधक के निर्देश पर बीकानेर मंडल पर सीमा बिश्नोई (मंडल वाणिज्य प्रबंधक) ने हनुमानगढ़ को बेस रखते हुए मंडल के अन्य टिकट निरीक्षकों के 10 स्टाफ के साथ हनुमानगढ़ स्टेशन व ट्रेनों में बीकानेर-हनुमानगढ़ खंड, हनुमानगढ़-श्रीगंगानागर खंड, तथा बीकानेर- सूरतगढ़ खंड पर सघन टिकट अभियान चलाते हुए बिना टिकट यात्रा के कुल 194 मामले पकड़े, जिससे अतिरिक्त किराया व पेनल्टी सहित 81 हजार 925 रुपए वसूले गए, बिना मास्क के 14 मामलों से 1400 रुपए सहित कुल 208 मामलों से 83 हजार 325 रुपए वसूले गए। इस प्रकार दोनों अभियानों में कुल 349 मामलों में रेलवे 1 लाख 34 हजार 430 रुपए वसूले है।

 

AdAdAdAd
- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!