Monday, June 22, 2026
Homeबीकानेरबीकानेर में 18+ के वैक्‍सीन के लिए इन्‍तहा हो गई इंतजार की,...

बीकानेर में 18+ के वैक्‍सीन के लिए इन्‍तहा हो गई इंतजार की, अब आगे दो दिन में…

AdAdAdAdAdAdAdAdAdAd

बीकानेर Abhayindia.com बीकानेर में कोरोना संक्रमण से रोकथाम के लिहाज से चलाया जा रहा वैक्‍सीनेशन का काम वैक्‍सीन के अभाव में पिछले कुछ दिनों प्रभावित हो रहा है। इसकी अहम वजह 18+ आयु वर्ग के लिए वैक्‍सीन की आपूर्ति नहीं होना है। हालांकि 45+ आयु वर्ग के लिए हर दिन वैक्‍सीनेशन हो रहा है, लेकिन 18+ आयु वर्ग का वैक्‍सीनेशन पिछले तीन-चार दिनों से ठप है।

चिकित्‍सा विभाग से मिली जानकारी के अनुसार, मंगलवार को भी इस वर्ग के लिए वैक्‍सीन उपलब्‍ध नहीं हो सकी है, लिहाजा ऑनलाइन बुकिंग के लिए आज स्‍लॉट खोले नहीं जा सकेंगे। ऐसे में 18+ वालों के लिए वैक्‍सीन के इंतजार की अब इन्‍तहा हो गई है।

बताया जा रहा है कि आज प्रदेश के उच्‍च अधिकारियों ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये सभी जिलों के चिकित्‍सा अधिकारियों से वैक्‍सीनेशन को लेकर व्‍यापक चर्चा की थी। इसमें अधिकांश ने वैक्‍सीन उपलब्‍ध नहीं होने से वैक्‍सीनेशन कार्यक्रम प्रभावित होने की बात कही थी।

इधर, आरसीएचओ डॉ. राजेश गुप्‍ता ने बताया कि बुधवार को 45+ आयु वर्ग के लिए ही वैक्‍सीनेशन किया जाएगा। वैक्‍सीन के अभाव में 18+ के लिए आज बुकिंग नहीं हो सकेगी। उन्‍होंने बताया कि हालांकि आने वाले दो-तीन दिनों में 18+ के लिए वैक्‍सीन की नई डोज मिलने की पूरी संभावना है।

बीकानेर में आज 37 इलाकों से आए 54 नए कोरोना मरीज, देखें सूची…

बीकानेर Abhayindia.com बीकानेर में बीते एक पखवाड़े से कोरोना के मामले में भले ही कम हो गए हो, लेकिन अब भी कई इलाके इसकी जद में हैं। लिहाजा से इससे सतर्क रहना ही होगा।

आज सुबह पहली रिपोर्ट में 54 नए कोरोना मरीज सामने आए हैं। ये मरीज बीकानेर जिले के अलग-अलग 37 इलाकों से सामने आए हैं। नोडल अधिकारी डॉ. बी. एल. मीणा और सीएमएचओ डॉ. ओ. पी. चाहर ने आमजन से अनुरोध किया है कि भले ही कोरोना के केस कम हो रहे हो, लेकिन हमें अब भी इससे सतर्क रहना होगा।

यहां देखें सूची…

Today Corona Cases In Bikaner
Today Corona Cases In Bikaner

राजस्‍थान : लॉकडाउन से छूट का होगा नया फार्मूला, अब ग्रीन, येलो और रेड श्रेणी के अनुसार…

बीकानेर : वैक्सीन पेटेंट के विरोध में स्वदेशी जागरण मंच ने शुरू किया हस्ताक्षर अभियान, देखें वीडियो…

बीकानेर : राशन वितरण में अनियमितता बरतने पर लाइसेंस रद्द किया, नए को अधिकृत किया उसे अभी भी नहीं दिया चार्ज…

खेल जगत : शतरंज की ऑनलाइन प्रतियोगिता 3 जून से, अभ्यास मैच कल से…

कोरोना समीक्षा बैठक : मुख्यमंत्री गहलोत ने कहा, तीसरी लहर की आशंका को ध्यान में रखते हुए…

 

राजस्‍थान में अबकी बार मानसून Coming Soon

नौतपा की गर्मी से कैसे निपटें, कैसे रहें स्वस्थ, बता रही हैं आयुर्वेदाचार्य डॉ. प्रीति गुप्ता, देखें वीडियो…

कोविड-19 के खिलाफ समन्वित तैयारी के लिए बनाई कमेटियां, बीकानेर के डॉ. कोचर व डॉ. आचार्य सहित…

राजस्थान : कोरोना से हुई मृत्यु की समीक्षा के लिए 3 दलों का गठन

बीकानेर : वेतन कटौती की आहट, कर्मचारी बोले मंत्रालयिक संवर्ग को रखें मुक्त, स्वेच्छा कटौती की दी जाए छूट…

बीकानेर : नोडल अधिकारी करेंगे कोरोना संक्रमण के नियंत्रण कार्यों की मॉनिटरिंग, उपखण्डवार आरएएस अधिकारियों को सौंपी जिम्मेवारी…

बीकानेर : ब्लैक फंगस को लेकर कैसी है तैयारी? बता रहे डॉ. मुकेश आर्य, देखें वीडियो…

 

 

AdAdAdAdAdAdAdAdAdAdAdAdAdAd
- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!