Wednesday, June 24, 2026
Homeराजस्थानराजस्‍थान : आज शाम सीएम लेंगे महत्‍वपूर्ण बैठक, हो सकते हैं यह...

राजस्‍थान : आज शाम सीएम लेंगे महत्‍वपूर्ण बैठक, हो सकते हैं यह फैसले…

AdAdAdAdAdAdAdAdAdAd

जयपुर Abhayindia.com राजस्‍थान में कोरोना के कहर के बीच मुख्यमंत्री अशोक गहलोत आज शाम 5 बजे मंत्रिमंडल व मंत्रिपरिषद की बैठक करेंगे। आपको बता दें कि सीएम गहलोत कोरोना पॉजिटिव है, लिहाजा वे आइसोलेशन में रहते हुए ये बैठक वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए लेंगे।

जानकारी के मुताबिक, इस महत्‍वपूर्ण बैठक में राज्य सरकार सात दिन का सख्त लॉकडाउन लागू करने का भी निर्णय कर सकती है। जन अनुशासन पखवाड़े में सख्ती नहीं होने पर सीएम गहलोत पूर्व में हुई समीक्षा बैठकों में नाराजगी जता चुके हैं।

बैठक में मुख्यमंत्री कोरोना के गम्भीर संक्रमितों की बढ़ती संख्या को देखते हुए ऑक्सीजन, ऑक्सीजन टैंकर, आइसीयू, वेंटिलेटर, ऑक्सीजन बेड, दवाओं सहित विभिन्न संसाधनों की कमी दूर करने के उपायों पर भी चर्चा करेंगे। इसके अलावा कोविड-19 की पहली लहर की तरह मुख्यमंत्री सहित अन्य मंत्री-विधायकों, आइएएस-आइपीएस व आरएएस-आरपीएस अधिकारियों के वेतन का एक हिस्सा स्थगित रखने का फैसला किया जा सकता है। हालांकि, वेतन कटौती को लेकर अभी कोई निर्णय नहीं होगा।

बीकानेर: सख्ती को लेकर भेदभाव का आरोप, चिकित्सकों की कलक्टर से शिकायत…

कोरोना: ताकि मरीजों को मिल सके उपचार, रेलवे ने तैयार की कोविड ट्रेन…

AdAdAdAdAdAdAdAdAdAdAdAdAdAd
- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!