Wednesday, June 24, 2026
Hometrendingकोरोना: ताकि मरीजों को मिल सके उपचार, रेलवे ने तैयार की कोविड...

कोरोना: ताकि मरीजों को मिल सके उपचार, रेलवे ने तैयार की कोविड ट्रेन…

AdAdAdAdAdAdAdAdAdAd

बीकानेर Abhayindia.com कोरोना के बढ़ते आंकड़ों के बीच रेलवे भी मुस्तैदी से तैनात है। रेलवे की अस्पतालों में कोविड मरीजों के लिए उपचार की व्यवस्थाएं की गई है।

साथ ही ट्रेनों के कोच को आइसोलेट वार्ड की तैयार किया गया है। ताकि आपत स्थिति में उनका उपयोग लिया जा सके। उत्तर पश्चिमी रेलवे बीकानेर मंडल ने 39 कोच की कोविड ट्रेन तैयार की है, जिसमें कोरोना उपचार को लेकर सभी तरह की प्राथमिक सुविधाएं मुहैया कराई गई है।

यार्ड में खड़ी है कोविड ट्रेन…

बीकानेर के लालगढ़ रेलवे स्टेशन पर स्थित यार्ड में 39 कोच की यह ट्रेन खड़ी है, जो किसी आइसोलेट वार्ड की तरह ही है। इसमें सभी उपकरण लगाए गए है, जो मरीजों के लिए आवश्य होते हैं।

रेलवे तैयार है…

उत्तर पश्चिमी रेलवे बीकानेर मंडल के वरिष्ठ वाणिज्य मंडल प्रबंंधक अनिल रैना के अनुसार के अनुसार लालगढ़ यार्ड मेें एक आइसोलेट कोच युक्त कोविड ट्रेन तैयार खड़ी है। जब-जहां जरुरत होगी, उसका उपयोग किया जा सकता है। इसमें आइसोलेट वार्ड की सुविधाएं है।

AdAdAdAdAdAdAdAdAdAdAdAdAdAd
- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!