Wednesday, June 24, 2026
Homeबीकानेरराजस्‍थान में फिर से करवट बदलेगा मौसम, बीकानेर सहित इन जिलों में...

राजस्‍थान में फिर से करवट बदलेगा मौसम, बीकानेर सहित इन जिलों में धूलभरी आंधी, बारिश…

AdAdAdAdAdAdAdAdAdAd

जयपुर Abhayindia.com प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ के चलते बुधवार से मौसम एक बार फिर से करवट बदल सकता है। इसके चलते आंधी व बारिश होने की संभावना है।

स्काई मेट वेदर रिपोर्ट के अनुसार पश्चिम विक्षोभ का असर प्रदेश में आठ मई तक रहेगा। इस दौरान प्रदेश के कई इलाकों में हवाओं की रफ्तार बढ़कर 70 से 80 किलोमीटर हो जाएगी। धूलभरी आंधी के साथ तेज बारिश का दौर भी देखने को मिल सकता है। इसका असर प्रदेश के उत्तरी इलाकों में ज्यादा देखने को मिलेगा।

रिपोर्ट के अनुसार उत्तरी भारत में प्री-मानसून गतिविधि जारी रहेगी। 5 से 8 मई के बीच पंजाब, हरियाणा, उत्तरी राजस्थान और दिल्ली के अधिकांश हिस्सों में भारी वृद्धि की संभावना है। 70-80 किमी की रफ्तार से चलने वाली तेज हवाओं के साथ यहां धूल भरी आंधी का असर रहने की संभावना है। इससे तापमान में 6 से 8 डिग्री की गिरावट आएगी।

पश्चिमी विक्षोभ की वजह से बीकानेर, श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़ व चूरू जिले में कहीं कहीं मेघगर्जना के साथ बरसात व धूलभरी आंधी आने की संभावना है। इसके बाद छह और सात मई को आंधी और बारिश की गतिविधियों में तेजी आएगी। बीकानेर, जोधपुर, जयपुर, भरतपुर व अजमेर संभाग के जिलों में एक बार पुन: गरज के साथ बरसात के साथ अचानक 30 से 50 किलोमीटर की रफ्तार से तेज हवाएं चलेगी। 6 व 7 मई को जोधपुर, जैसलमेर, नागौर, बीकानेर, श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़, चूरू जिलों व आसपास में तेज अंधड़ के संकेत है।

बीकानेर : अतिक्रमण के खिलाफ यूआईटी की बड़ी कार्रवाई, चकगर्बी में करोड़ों की भूमि छुड़ाई

बीकानेर : आरएएस सांगवा का जैसलमेर हुआ तबादला, इसलिए बना चर्चा का विषय…

कोरोना: बीकानेर में आज सुबह की रिपोर्ट में आए 735 मरीज…

कोलकाता: बंगाल की जनता ने सत्य का दिया साथ:सपन बर्मन

बीकानेर: सख्ती को लेकर भेदभाव का आरोप, चिकित्सकों की कलक्टर से शिकायत…

AdAdAdAdAdAdAdAdAdAdAdAdAdAd
- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!