







बीकानेर abhayindia.com प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व सचिव राजकुमार किराडू ने गुरुवार को जयपुर में पीसीसी अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा से मुलाकात की। इस दौरान किराडू ने निकट भविष्य में प्रदेश में होने वाली संगठनात्मक एवं राजनीतिक नियुक्तियों में युवा और महिला कार्यकर्ताओं को ज्यादा से ज्यादा मौका देने की पैरवी की।
उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता कांग्रेस पार्टी राजनीतिक पार्टी की रीढ है। कार्यकर्ताओं की अथक मेहनत की बदौलत प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनी। आज भी पार्टी का जमीनी स्तर का कार्यकर्ता पूरे समर्पण के साथ आमजन की सेवा में लगा हुआ है। ऐसे में युवा कार्यकर्ता को मौका मिलने की स्थिति में पार्टी को और अधिक मजबूती मिलेगी।



