Tuesday, June 23, 2026
Hometrendingमहोत्सव: एमजीएसयू में दिखेगी रम्मतों की रंगत, 12 से 14 मार्च तक...

महोत्सव: एमजीएसयू में दिखेगी रम्मतों की रंगत, 12 से 14 मार्च तक चलेगा महोत्सव, देखें वीडियो…

AdAdAdAdAdAdAdAdAdAd

बीकानेर abhayindia.com लोक नाट्य की विधा रम्मतें होली के मौके पर बीकानेर के अलग-अलग मोहल्लों मंचित होती है।

Preview YouTube video महाराजा गंगा सिंह विश्वविद्यालय में होगा रम्मत महोत्सव, 12 से 14 मार्च तक चलेगा, देखें वीडियो..

इस लुप्त हो रही कला के संरक्षण के उद्देश्य से महाराजा गंगासिंह विश्वविद्यालय इस बार एक नया मंच प्रदान कर रही है। विश्वविद्यालय परिसर में नवनिर्मित रम्मत पार्क में इस बार 12 से 14 मार्च तक रम्मत महोत्सव आयोजित किया जाएगा।

इस संदर्भ में आज सर्किट हाउस में हुए एक संवाददाता सम्मेलन में कला संस्कृति एवं ऊर्जा मंत्री डॉ.बीडी कल्ला एवं विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. वीके सिंह ने रम्मत महोत्सव की जानकारी दी। कल्ला ने बताया कि इस लोक नाट्य विधा के संरक्षण एवं प्रोत्साहन के लिए विश्वविद्यालय की सकारात्मक पहल है।

इसमें कला संस्कृति मंत्रालय भी सहयोग कर रहा है। इसके लिए राज्य सरकार स्तर पर डेढ लाख रुपए बजट पारित करेंगे। उन्होंने कि बीकानेर में आज भी लोक नाट्य विधा रम्मतों का मंचन करने की परम्परा को निभाया जा रहा है। उन्होंने विश्वविद्यालय के प्रयास की सराहना की । उन्होंने कहा आने वाले समय में राजस्थान में एक ऐसा साहित्य मेला आयोजित कराने की योजना है, जिसमें राष्ट्रीय के लेखक शरिक कर सके।

ऊर्जा मंत्री ने कहा कि वर्तमान डिजिटल दौर में भी हमें हमारी वैभवशाली परंपरा को सहजने की जिम्मेदारी निभानी होगी। उन्होंने कहा कि महाराजा गंगा सिंह विश्वविद्यालय के तत्वावधान में आयोजित होने वाले इस रम्मत महोत्सव से इस लोक कला को पुनर्जीवन मिल सकेगा तथा अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी रम्मत लोकनाट्य को नई पहचान मिलेगी।

एमजीएसयू के कुलपति विनोद कुमार ने कहा कि बीकानेर की रम्मतें यहां की सबल परंपरा रही है। ऐसी परंपराओं को संरक्षित करने के लिए विश्वविद्यालय की ओर से यह अनूठी पहल की गई है। उन्होंने बताया कि विश्वविद्यालय के परिसर में एक रम्मत पार्क बनाया गया है जिसका उद्देश्य बीकानेर की समृद्ध रम्मत लोक कला का संरक्षण करना और भावी पीढ़ी को इस परम्परा से परिचित करवाना है।

रोजाना तीन घंटे होगी…

विश्वविद्यालय कुलपति प्रो.वीके सिंह ने बताया कि महोत्सव में रोजाना तीन घंटे शाम 7 से 10 बजे तक रम्मत पार्क में रम्मतों का मंचन होगा। इसमें एक रम्मत को मंचन के लिए एक घंटे का समय मिलेगा। इसी तरह प्रत्येक रम्मत में सात कलाकार अपनी भागीदारी निभाएंगे। इस मौके पर उप कुलसचिव बिट्ठल बिस्सा, रम्मत महोत्सव से जुड़े गोपाल बिस्सा सहित विश्वविद्यालय के अधिकारी मौजूद रहे।

बैनर का विमोचन…

सर्किट हाउस में इस मौके पर काबिना मंत्री डॉ.बी.डी.कल्ला, कुलपति प्रो.वीके सिंह, कुलसचिव संजय धवन, परीक्षा नियंत्रक जसवंत सिंह खीचड़,उप कुल सचिव बिट्ठल बिस्सा आदि मौजूद रहे।

इन रम्मतों का मंचन….

विश्वविद्यालय में महोत्सव के तहत बीकानेर में होने वाली लोकप्रचलित रम्मतें मंचित की जाएगी। उनके संस्थाओं के निमंत्रण दिया गया है। इसमें मोटे तौर पर वीर अमरसिंह राठौड़, नौटंकी शहजादी, हडाऊ-मेहरी, स्वांग मेहरी, भक्त पूरनमल रम्मत का मंचन होगा।

AdAdAdAdAdAdAdAdAdAdAdAdAdAd
- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!