Saturday, April 25, 2026
Homeबीकानेरपूर्व मंत्री भाटी को भाजपा में शामिल करने की मांग हुई तेज

पूर्व मंत्री भाटी को भाजपा में शामिल करने की मांग हुई तेज

AdAdAdAdAdAdAd

बीकानेर Abhayindia.com पूर्व मंत्री देवीसिंह भाटी को पुन: भाजपा में शामिल करने की मांग तेज हो रही है। इसे लेकर कोलायत के पूर्व पंचायत समिति सदस्‍य डूंगर सिंह भाटी ने भाजपा प्रदेश अध्‍यक्ष सतीश पूनिया को पत्र भेजा है।

भाटी ने बताया कि समूचे जिले में पूर्व मंत्री देवीसिंह भाटी का प्रभाव है। इसका फायदा पार्टी को मिल सकता है। पंचायत चुनाव में पूरे प्रदेश में भाजपा ने आपके नेतृत्व में परचम लहराया है, लेकिन बीकानेर में जिला परिषद व कोलायत, बज्जू पंचायत समिति में करारी हार का सामना करना पडा है, पार्टी के सभी कार्यकर्ता हार को लेकर चिंतित व दुःखी है सबकी भावना है कि पूर्व मंत्री देवीसिंह भाटी को पार्टी में वापिस लिया जाये जिसका फायदा देशनोक, नोखा व श्री डूंगरगढ नगरपालिका चुनाव तथा राज्य सरकार के विरूद्ध मजबूत विपक्ष की भूमिका में मिल सके।

आपको बता दें कि इससे पहले नोखा विधायक बिहारी लाल बिश्‍नोई, पूर्व विधायक विश्‍वनाथ मेघवाल, यूआईटी के पूर्व अध्‍यक्ष महावीर रांका सहित अनेक नेताओं ने पूर्व मंत्री भाटी को पुन: भाजपा में शामिल करने के लिए पार्टी आलाकमान को पत्र भेजे हैं।

नयाशहर थाने में मारपीट के मामले में हैड कांस्‍टेबल लाइन हाजिर, कांग्रेस नेताओं ने…

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!