Saturday, April 25, 2026
Homeबीकानेरऑनलाइन ट्रेडिंग का झांसा देकर करोड़ों की ठगी के दो और आरोपी...

ऑनलाइन ट्रेडिंग का झांसा देकर करोड़ों की ठगी के दो और आरोपी गिरफ्तार

AdAdAdAdAdAdAd

बीकानेर Abhayindia.com ऑनलाइन ट्रेडिंग के जरिये निवेश की रकम दुगुनी करने का झांसा देकर साढे छह करोड़ रूपये हडपने के  बहुचर्चित मामले में महाजन पुलिस ने दो और नामजद आरोपियों नत्थाराम पुत्र कोजूराम निवासी भादवा खियेरा लूणकरणसर और पोकरण निवासी जोगेन्द्र सिंह पुत्र संगत सिंह गिरफ्तार कर लिया है। बताया जाता है कि पुलिस के दबाव में दोनों आरोपियों ने खुद ही थाने में समर्पण कर दिया।

इस मामले में मुख्य अभियुक्त विकास जांगड़ा पहले ही गिरफ्त में आ चुका है। इसकी रिमांड अवधि खत्म होने पर गुरूवार को उसके साथ दोनों अभियुक्तों को न्यायालय में पेश कर तीन दिन के रिमांड पर लिया है। सीआई सत्यनारायण गोदारा ने बताया कि अब तक पांच दिन के रिमांड पर रहे विकास जांगड़ा से पूछताछ और उसकी निशानदेही पर ऑनलाइन ट्रेडिंग के लिये प्रयुक्त कम्प्यूटर और लैपटॉप समेत लेखे-जोखे के दस्तावेज बरामद किये है।

जानकारी में रहे कि ऑनलाइन ट्रेडिंग के जरिये निवेश की रकम को चंद महिनों में दुगुनी करने का झांसा देकर गबन करने का यह मामला गत जुलाई माह में जिला पुलिस के सदर थाने में दर्ज हुआ था। जय नारायण व्यास कॉलोनी निवासी परिवादी अधिवक्ता हनुमान चौधरी पुत्र हरूराम चौधरी की ओर से दर्ज कराये गये इस मामले में आरोप लगाया था कि नत्थाराम, जोगेन्द्र सिंह और विकास जांगड़ा ने यहां सार्दुल कॉलोनी में टेक्लॉन-21 पूल और 21 आईएनसी पूल नाम से संयुक्त कंपनिया खोली और ऑनलाइन ट्रेडिंग के जरिये रूपये दुगुने करने का झांसा दिया और मेरे निवेश किये गये लाखों रूपये हड़प गये। इसके बाद तीनों आरोपियों के बारे में पड़ताल करने पर पता चला कि यह तीनों कई शहरों में लोगों को ऑनलाइन ट्रेडिंग का झांसा देकर करोड़ की ठगी कर चुके है।

नयाशहर थाने में मारपीट के मामले में हैड कांस्‍टेबल लाइन हाजिर, कांग्रेस नेताओं ने…

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!