Saturday, April 25, 2026
Homeबीकानेरनयाशहर थाने में मारपीट के मामले में हैड कांस्‍टेबल लाइन हाजिर, कांग्रेस...

नयाशहर थाने में मारपीट के मामले में हैड कांस्‍टेबल लाइन हाजिर, कांग्रेस नेताओं ने…

AdAdAdAdAdAdAd

बीकानेर Abhayindia.com फेसबुक पर फोटो डालकर आपत्तिजनक टिप्‍पणी करने वाले के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग को लेकर नयाशहर पुलिस थाने पहुंचे एक युवक के साथ मारपीट करने के मामले में हैड कांस्‍टेबल को लाइन हाजिर कर दिया गया है। इसके साथ ही थाने के समक्ष धरना भी हटा दिया गया। सीओ सिटी सुभाष शर्मा ने अभय इंडिया को बताया कि इस मामले की जांच करवाई जा रही है। जांच के दौरान हैड कांस्‍टेबल जयप्रकाश को लाइन हाजिर किया गया।

Mahendra Kalla
Mahendra Kalla

आपको बता दें कि इस मामले को लेकर एक तरफ पार्षद प्रतिनिधि सुरेन्‍द्र डोटासरा के साथ अन्‍य पार्षद पुलिस थाने के बाहर धरने पर बैठ गए थे। इस दौरान कांग्रेस नेता महेन्‍द्र कल्‍ला, यशपाल गहलोत के साथ एक शिष्‍टमंडल ने सीओ सिटी सुभाष शर्मा से वार्ता कर मामले की जांच कराने तथा दोषी पर कार्रवाई करने की मांग की। वार्ता में एसएचओ धरम पूनिया, नवनीत कुमार भी मौजूद थे। कांग्रेस नेताओं के शिष्‍टमंडल में देवेन्‍द्र बिस्‍सा, सुरेश व्‍यास, रमेश कुमार अग्रवाल (कालू), गोपाल जोशी, हेमचंद पुरोहित, हर्षवदर्धन जोशी, पार्षद प्रफुल्‍ल हटीला,  रमजान कच्‍छावा, आनंद सिंह सोढा, सुरेन्‍द्र सिंह डोटासरा, पारस मारू, शिवशंकर बिस्‍सा, मुरली स्‍वामी, वसीम पिफरोज अब्‍बासी, ताहिर हसन, पूनम हटीला, जावेद पडिहार, जावेद खान आदि शामिल थे।

धरने में शामिल वार्ड नंबर 17 के पार्षद प्रतिनिधि सुरेन्‍द्र डोटासरा के अनुसार, मुक्‍ताप्रसाद कॉलोनी निवासी एक युवक की माताजी, भाभी और भतीजी की फोटो फेसबुक पर आपत्तिजनक टिप्‍पणी की गई। इसकी शिकायत लेकर जब युवक नयाशहर पुलिस थाने पहुंचा तो उसके साथ हैड कांस्‍टेबल जयप्रकाश ने मारपीट की।

राजस्‍थान : 337 नए पदों का सृजन, 46 एटीपी की होगी सीधी भर्ती, सीएम ने दी मंजूरी…

बीकानेर : परिवादी से पुलिस थाने में मारपीट, धरने पर बैठे लोग…

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!