








बीकानेर Abhayindia.com बीकानेर के बास्केटबॉल खिलाड़ी राजवीर सिंह भाटी का भारतीय बास्केटबॉल टीम सीनियर (पुरुष) वर्ग के प्रशिक्षण शिविर में चयन हुआ है। यह शिविर बेंगलूरू में 11 दिसम्बर से आयोजित होने जा रहा है। शिविर में चयनित भारतीय टीम बहरीन में होने वाले एशिया फिबा कप में भाग लेंगी।
बीकानेर (पूर्व) क्षेत्र की विधायक एवं बीकानेर जिला बास्केटबॉल संघ की संरक्षक सिदिधकुमारी ने राजवीर सिंह के चयन पर प्रसन्नता जताते हुए इसे राजस्थान की उपलब्धि बताया है। संघ के जिलाध्यक्ष राजेन्द्र सिंह कुमास, वरिष्ठ उपाध्यक्ष दुर्गा सिंह शेखावत, कोषाध्यक्ष आनंद सिंह राजवी, राजवीर के कोच राकेश विश्नोई सहित चंदन सिंह, निर्मल राजपुरोहित, भैंरूरतन, नरेन्द्र गहलोत, देवेन्द्र सिंह मेडतिया, अनिल मान, संपत राठौड, विजय सिंह करणपुरा आदि पदाधिकारियों ने राजवीर सिंह भाटी का माल्यार्पण कर स्वागत करते हुए शुभकामनाएं दी है।
राजस्थान : चुनाव नतीजों के बाद कांग्रेस हाईकमान सख्त, रिपोर्ट तलब, इन मंत्रियों के…
बकाया नगरीय विकास कर को लेकर महापौर सख्त, अब सीज होगी संपत्ति…





