Hometrendingराजस्‍थान में सियासी संग्राम के बीच भाजपा हुई अलर्ट, जयपुर में एकजुट...

राजस्‍थान में सियासी संग्राम के बीच भाजपा हुई अलर्ट, जयपुर में एकजुट होंगे एमएलए

AdAdAdAdAdAdAdAdAd

जयपुर Abhayindia.com राजस्‍थान में सियासी संग्राम के बीच अब भाजपा भी अलर्ट मोड पर है। आगामी 14 अगस्‍त को विधानसभा सत्र को देखते हुए भाजपा ने अपने विधायकों को एकजुट करने की कवायद तेज कर दी है। पार्टी सूत्रों की मानें तो पार्टी नेतृत्व ने सभी भाजपा विधायकों को 11 अगस्त की शाम 4 बजे तक जयपुर के होटल क्राउन प्लाज़ा में आयोजित प्रशिक्षण शिविर में पहुंचने को कहा गया है। इस प्रशिक्षण शिविर में गुजरात गए कुछ भाजपा विधायक भी जल्द जयपुर लौटेंगे।

खबर यह भी है कि इस प्रशिक्षण शिविर में शामिल होने के लिए विधायकों के जयपुर पहुँचने का सिलसिला शुरू हो गया है। नेता प्रतिपक्ष गुलाब चंद कटारिया ने कहा है कि सभी विधायकों को इस प्रशिक्षण शिविर में बुलाया गया है। इसमें पूर्व मुख्यमंत्री और मौजूदा विधायक वसुंधरा राजे भी शामिल होंगी। इस सिलसिले में कटारिया की राजे से फोन पर बात होने की भी जानकारी मिली है।

इस प्रशिक्षण शिविर के दौरान विधायक दल की बैठकों के दौर चलेंगे। इसमें मौजूदा राजनीतिक हालात को देखते हुए आगामी रणनीति तय की जाएगी।

बीकानेर पी.बी.एम. अस्पताल में 15 बैड, गद्दे व 15 नेंबुलाईजर भेंट

बीकानेर : इन इलाकों से आए अभी 30 कोरोना पॉजिटिव केस सामने

बीकानेर : बन्दर का आतंक, वन विभाग की टीम मुरलीधर व्‍यास कॉलोनी पहुंची…

बीकानेर कोरोना अपडेट :  9 अगस्‍त तक….

बीकानेर Abhayindia.com बीकानेर में कोरोना मरीज मिलने का दौर रविवार को भी लगातार जारी रहा। इस बीच, राहत की खबर यह भी है की बडी संख्‍या में मरीज ठीक भी हो रहे हैं। रविवार 09 अगस्त को कुल 79 कोरोना पॉजिटिव मरीज बीकानेर में रिपोर्ट किए गए। बीकानेर में अब तक कुल 2636 कोरोना पॉजिटिव मरीज मिल चुके है।

जिला IEC समन्वयक मालकोश आचार्य ने बताया की रविवार 09 अगस्त को बीकानेर में अब कुल कोरोना के 673 एक्टिव केस चल रहे हैंं। आज एक कोरोना मरीज की मौत के साथ अब तक बीकानेर में कुल 56 लोगों की इस संक्रमण से मौत हो चुकी है।

रविवार 09 अगस्त को बीकानेर में कुल 79 मरीज कोरोना से ठीक हुए है और इनकी रिपोर्ट पॉजिटिव से नेगेटिव पाई गई है। बीकानेर में अब तक कुल 1907 लोग ऐसे है जिनकी रिपोर्ट पॉजिटिव से नेगेटिव हुई और वो ठीक हो गए।

बीकानेर में रविवार 09 अगस्त को कुल 79 पॉजिटिव मरीज इन इलाकों से सामने आए हैंं…

https://youtu.be/V-vvoW3_fRw

 

Preview YouTube video कलक्टर का दिल हुआ गार्डन- गार्डन, पार्कों का किया निरीक्षण

AdAdAdAdAd
- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!