Hometrendingराम मंदिर की आधारशिला रखने की खुशी, बीकानेर में उत्साह...

राम मंदिर की आधारशिला रखने की खुशी, बीकानेर में उत्साह…

AdAdAdAdAdAd

बीकानेर Abhayindia.com अयोध्या में भगवान श्री राम के मंदिर की आधारशिला रखे जाने की खुशी में बीकानेर में कई कार्यक्रम हुए। श्रद्धालुओं ने रंगोली सजाई, दीप जलाए, आतिशबाजी की। सुबह से ही घर-घर में राम मंदिर निर्माण के लिए अयोध्या में हो रहे भूमि पूजन को लेकर उत्साह रहा।

भगतसिंह यूथ क्लब की ओर से भाजपा गोपेश्वर मंडल के संयुक्त तत्वावधान में गोपेश्वर बस्ती में चौराहे पर रंगोली सजाई गई और दीपमाला की गई। इसमें दिव्या श्री स्वामी, निधि नाराणीवाल, रानी पुरोहित, अश्लेषा खैरीवाल ने भागीदारी निभाई।

कार्यकर्ताओं ने राम के जयकारें लगााए। इस मौके पर आतिबाजी भी की गई। कार्यक्रम में भाजपा गोपेश्वर मंडल के उपाध्यक्ष योगेश पुरोहित,भगतसिंह यूथ क्लब के विजयपाल बाना,मयंक शर्मा, भावेश पुरोहित आदि मौजूद रहे।

 

यहां जलाए दीप…

श्री क्षात्र पुरुषार्थ फाउण्डेशन की ओर से वीर दुर्गादास की प्रतिमा सर्किल पर दीपमाला की गई। इस मौके पर नवीन सिंह तंवर, जुगल सिंह बेलासर, तनवीर ङ्क्षसह, देवेन्द्र सिंह राठौड़ आदि ने भगवान राम के जयकारें लगाएं।

 

 

Preview YouTube video कलक्टर का दिल हुआ गार्डन- गार्डन, पार्कों का किया निरीक्षण

AdAdAdAd
- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!