Thursday, April 30, 2026
Hometrending'भारत' से डरा पाकिस्तान, ईद पर रिलीज नहीं करेगा फिल्म...

‘भारत’ से डरा पाकिस्तान, ईद पर रिलीज नहीं करेगा फिल्म…

AdAdAdAdAdAdAd

फिल्म डेस्क। पुलवामा में हुए आतंकी हमले के बाद भारत-पाकिस्तान के बीच तनाव काफी बढ़ गया है। इस बीच सलमान खान की फिल्म ‘भारत’ को लेकर बड़ी खबर आ रही है।

बताया जा रहा है कि सलमान खान की इस फिल्म से पाकिस्तान इतना डर गया है कि इसे ईद पर नहीं रिलीज करने का फैसला लिया गया है। ये फिल्म पाकिस्तानी बॉक्स ऑफिस पर फवाद खान की फिल्म ‘दि लीजेंड ऑफ मौला जट्ट’ से टकराने वाली थी। आपको बता दें कि ‘भारत’ 5 जून को ईद के मौके पर रिलीज होनी थी।

पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान में सलमान खान के अच्छे-खासे फैन हैं, उनकी फिल्में पाकिस्तान बॉक्स पर शानदार कमाई भी करती हैं। पाकिस्तान के डिस्ट्रीब्यूटर्स भी इस फिल्म को लेकर काफी उत्साहित थे, क्योंकि सलमान के लिए जबरदस्त भीड़ उमडऩे वाली थी। बताया जा रहा है कि पिछले साल मिनिस्ट्री ऑफ इंफॉर्मेंशन एंड ब्रॉडकास्टिंग ऑफ पाकिस्तान ने पिछले साल एक सर्कुलर जारी किया था। इसके अनुसार पाकिस्तान में कोई भी भारतीय फिल्म ईद से दो दिन पहले और इस त्योहार के दो हफ्तों बाद तक रिलीज नहीं होगी। इसका मतलब साफ है कि पाक किस तरह भारतीय फिल्मों से डर रहा है।

इस बीच एक चिंता यह भी है कि ‘भारत’ की रिलीज डेट पाकिस्तान में आगे बढ़ाए जाने से इसकी पायरेसी का खतरा बढ़ सकता है। पाक में पहले भी पायरेसी के कई मामले देखने को मिल चुके हैं।

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!